प्रभाग क्रमांक 15 में होलिका दहन आयोजकों का भाजपा द्वारा सम्मान .. मा. श्री चंदन सिंह चंदेल के मार्गदर्शन में शॉल, श्रीफल व मिठाइयों से किया अभिनंदन .!
बल्लारपुर (का.प्र.) : शहर के प्रभाग क्रमांक 15 में होलिका दहन कार्यक्रम के सफल आयोजन पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजकों का विशेष सम्मान किया गया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों ने आयोजकों को शॉल, श्रीफल एवं मिठाइयां भेंट कर उनके सामाजिक योगदान की सराहना की।
यह सम्मान कार्यक्रम भाजपा के ज्येष्ठ नेता तथा माजी वन विकास महामंडल अध्यक्ष मा. श्री चंदन सिंह चंदेल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में इंजीनियर श्री शुभम रहिकवार (भाजपा शहर सचिव) के शुभ हस्ते आयोजकों का अभिनंदन किया गया। इस दौरान पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं भाजपा महिला आघाड़ी की प्रमुख सदस्य भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि होलिका दहन जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देते हैं। ऐसे आयोजनों से सामाजिक समरसता मजबूत होती है और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है।
भाजपा पदाधिकारियों ने आयोजन समिति के सदस्यों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी तरह सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सफल आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने एक-दूसरे को आगामी होली पर्व की शुभकामनाएं दीं।

