भाजपा का होली मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न .!

भाजपा के ज्येष्ठ नेता तथा माजी वन विकास महामंडल अध्यक्ष मा.श्री चंदन सिंह चंदेल के मार्गदर्शन में धूलिवंदन मनाया गया ..! 
इंजीनियर शुभम रहिकवार के नेतृत्व में कई कार्यकर्ताओं ने किया भाजपा में प्रवेश .. 
बल्लारपुर (का.प्र.) : भारतीय जनता पार्टी की ओर से शहर में होली मिलन एवं धूलिवंदन कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे तथा संगठन की एकता का संदेश दिया।
भाजपा के ज्येष्ठ नेता मा. श्री चंदन सिंह चंदेल के मार्गदर्शन में पूरा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान इंजीनियर शुभम रहिकवार (भाजपा शहर सचिव) के नेतृत्व में कई कार्यकर्ताओं ने भाजपा की नीतियों एवं कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर पार्टी में प्रवेश किया। उनका पार्टी पदाधिकारियों द्वारा स्वागत कर उन्हें संगठन से जुड़ने पर शुभकामनाएं दी गईं।


इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ने का कार्य कर रही है। होली जैसे पावन पर्व पर आयोजित यह मिलन समारोह आपसी सौहार्द, भाईचारे और संगठन की मजबूती का प्रतीक है।
कार्यक्रम में भाजपा महिला आघाड़ी की सदस्याएं, पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर रंग-गुलाल के साथ धूलिवंदन मनाया और एक-दूसरे को होली की बधाई दी।
पूरे कार्यक्रम का माहौल उत्साह, उमंग और भाईचारे से सराबोर रहा तथा सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".