भोई कहार समाज का हुआ होली मिलन .!

नागपुर (वि.प्र.) : प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी भोई समाज पंच कमेटी के तत्त्वधान में भोई कहार समाज का होली मिलन 5 मार्च 2026 को निषाद नगरी भोईपुरा नागपुर यहां संपन्न हुआ। सर्वप्रथम प्रमुख अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर एवं गुलाल लगाकर किया गया। उसके बाद अतिथियों ने सभी समाज नागरिकों के समक्ष जाकर उन्हें गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी उसके बाद किशोर जी करतार, दिलीप गौर, अनिल गौर, आकाश गौर ने होली के उपलक्ष में सामाजिक सद्भावना पर अपने विचार व्यक्त किए। नगरसेविका प्रमिला गौर, सीताराम गौर, राजेश गौर,चंद्रशेखर नायक,शेखर नायक, कला नायक, इत्यादियो ने होली की शुभकामनाएं व्यक्त की कार्यक्रम का सूत्रसंचालन एवं संपूर्ण नियोजन कमेटी सचिव राहुल जी गौर ने किया। कार्यक्रम में कृष्णा गौर, नितिन नायक, अरुण गौर, शुभम करतार,टिंकू गौर, श्यामलाल गौर,रूबी गौर, राधा गौर, मुख्यरूप से उपस्थित थे उसी तरह इस होली मिलन में महिलाओं ने बढ़चढ़ के हिस्सा लिया। आभार प्रदर्शन के बाद अल्पोहार एवं मिठाई बाटी गई।
कार्यक्रम को सफल बनाने संतोष महावीर गौर,मोतीलाल गौर,सीमा गौर,काजल गौर, उमा गौर, वर्षा डेकोरेशन ने सहयोग प्रदान किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".