बस्ती विभाग व्यापारी मंडल एवं बल्लारपुर व्यापारी मंडल की संयुक्त पहल, शाल–श्रीफल व उपहार देकर किया सत्कार .!
बल्लारपुर (का.प्र.) : बैल पोला पर्व के पावन अवसर पर बल्लारपुर शहर में किसानों के सम्मान हेतु भव्य सत्कार समारोह का आयोजन किया गया। बस्ती विभाग व्यापारी मंडल की संयुक्त पहल पर यह कार्यक्रम गांधी पुतला परिसर, बस्ती क्षेत्र में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर क्षेत्र के अन्नदाता किसान भाइयों का पारंपरिक रूप से शाल, श्रीफल एवं उपहार भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित व्यापारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों ने किसानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ किसान अपने अथक परिश्रम से समाज का पोषण करते हैं। बैल पोला पर्व किसान संस्कृति, परिश्रम और बैलों के प्रति आस्था का प्रतीक है।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि कृषि कार्य में बैलों का ऐतिहासिक योगदान रहा है और यह पर्व उनके प्रति सम्मान व आभार प्रकट करने का अवसर प्रदान करता है। सभी ने एक स्वर में किसानों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा आपसी भाईचारे एवं सामाजिक एकता का संदेश दिया।
प्रमुख उपस्थित मान्यवर :
इस अवसर पर बल्लारपुर व्यापारी मंडल के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ व्यापारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनमें शामिल हैं—
अध्यक्ष राकेश सोमानी, कार्याध्यक्ष इब्राहिम जवेरी, सचिव प्रशांत मांढरे, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र काबरा, संगठन मंत्री ज्ञानेंद्र आर्या, उपाध्यक्ष सोमेश खंडेलवाल, सह-सचिव गुणवंत जीवतोडे, प्रसिद्धि प्रमुख रमेश लालवानी सहित वरिष्ठ व्यापारी सुरेश मालू, जगदीश काबरा, रामनरेश सोमानी, राजू मुंदडा, सुनील मुथा, जय तिलोकानी, गौरव अट्टल, मयूर सांखला, राज भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।
नगरसेवकों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही, जिनमें नगरसेवक सुमित उर्फ गोलू डोहने, प्रणित सातपुते, नंदकिशोर सातपुते, रघुवीर सोमानी, शाहिद शेख, मीक्की शर्मा, चिंटू भोंगले, सुधाकर पारधी, मास्टर श्लोक सोमानी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं नागरिक शामिल हुए।
कार्यक्रम का सफल संचालन बस्ती विभाग व्यापारी मंडल के सदस्यों द्वारा किया गया। अंत में सभी उपस्थित किसान भाइयों, व्यापारियों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

