भव्य ‘जाहिर सत्कार’ में डॉ. काशीनाथ सिंह का सम्मान .!

भव्य ‘जाहिर सत्कार’ में डॉ. काशीनाथ सिंह का सम्मान, महाराष्ट्र गुण गौरव पुरस्कार से बढ़ा बल्लारपुर का मान .!
बल्लारपुर (का.प्र ) : श्री साँई बाबा की नगरी शिरडी के पावन स्थल पर राज्य स्तरीय महाराष्ट्र गुण गौरव पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद बल्लारपुर शहर के प्रख्यात डॉ. काशीनाथ सिंह का स्थानीय स्तर पर भव्य ‘जाहिर सत्कार’ किया गया। यह कार्यक्रम पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस, बल्लारपुर में बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। प्रमुख अतिथियों में वरिष्ठ पत्रकार रमेश निशाद, राहुल गायकवाड़, समाजसेवक बादल उराडे सहित अन्य मान्यवर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ पत्रकार विशाल डुंबेरे ने किया।


इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती रेणुका दूधे, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी घनश्याम मूलचंदानी, नगरसेवक विनोद (शिक्की) यादव, नीरज झाड़े, सुधाकर दूधे, देवनारायण चौहान, हनुमान सिंह खेगर सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित रहकर डॉ. सिंह को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में पत्रकार बंधुओं की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिनमें प्रशांत वैरागड़े, नारद ठाकुर, शिवदास शर्मा, योगिता पाटेकर, रामू मेंदरवार, प्रेम गहलोत, मनीष तायड़े, मनोज सुरपाम, संकेत वनकर, रोहित सुरपाम, सूरज यादव सहित अन्य पत्रकार शामिल रहे।
अपने मनोगत में डॉ. काशीनाथ सिंह ने इस सम्मान का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद, शहरवासियों के सहयोग तथा विधायक सुधीर भाऊ मुनगंटीवार के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें समाजसेवा के क्षेत्र में और अधिक कार्य करने की प्रेरणा देता है तथा भविष्य में भी जनहित के कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी वक्ताओं ने डॉ. सिंह के सेवाभावी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनका यह सम्मान पूरे बल्लारपुर एवं चंद्रपुर जिले के लिए गौरव का विषय है। समारोह का समापन अभिनंदन एवं शुभकामनाओं के साथ हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".