बैल पोला पर्व पर अन्नदाता किसानों का होगा सम्मान .!

 
बैल पोला पर्व पर अन्नदाता किसानों का होगा सम्मान .!
बल्लारपुर (का.प्र.) : बैल पोला के पावन अवसर पर बल्लारपुर शहर के व्यापारी मंडल द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए क्षेत्र के कष्टकरी शेतकरी (किसान) बंधुओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में किसानों को शाल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया जाएगा, जिससे उनके कठिन परिश्रम और देश की अर्थव्यवस्था में उनके अमूल्य योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जा सके।
व्यापारी मंडल के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन समाज में किसानों के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रखा गया है। बैल पोळा, जो कि किसानों और उनके बैलों के प्रति आभार व्यक्त करने का प्रमुख पर्व है, उसी के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम विशेष रूप से आयोजित किया जा रहा है।
मंडल की ओर से शहर के सभी व्यापारी बंधुओं से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं और अन्नदाता किसानों का उत्साहवर्धन करें।
यह कार्यक्रम दिनांक 10 सितंबर 2026, शाम 4 बजे, गांधी पुतला बस्ती, बल्लारपुर में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों, व्यापारी वर्ग और किसान बंधुओं की उपस्थिति रहने की संभावना है, जिससे यह आयोजन सामाजिक एकता और सम्मान का प्रतीक बनेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".