बल्लारपुर के प्रभाग क्रमांक 10 में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, पानी की समस्या समाधान की दिशा में अहम पहल .!
बल्लारपुर (का.प्र.) : शहर के प्रभाग क्रमांक 10 में विकास कार्यों को गति देते हुए नागरिकों की मूलभूत समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। क्षेत्र में लंबे समय से बनी हुई जल आपूर्ति की समस्या को ध्यान में रखते हुए संतोषी माता वार्ड और बुद्ध नगर वार्ड में नए ट्यूबवेल बोरिंग कार्य का शुभारंभ किया गया है।
इस पहल से आने वाले समय में स्थानीय नागरिकों को पानी की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित होने की उम्मीद जताई जा रही है। क्षेत्र में बार-बार उत्पन्न होने वाली पानी की किल्लत को कम करने में यह कार्य निश्चित रूप से सहायक सिद्ध होगा। नगर प्रशासन द्वारा किए जा रहे इस प्रयास को नागरिकों ने सराहा है।
जनप्रतिनिधियों का कहना है कि प्रभाग क्रमांक 10 में नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को निरंतर जारी रखा जाएगा। क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध रहते हुए हर आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया है।
इस अवसर पर नगराध्यक्षा डॉ. अल्का काकू वाढई, नगर सेवक सुमित (गोलू) डोहने, नगर सेविका साजिया शेख, शाहिद शेख, रिक्की कैथवास, शिवा पाल, सारिका रिंगणे, चंद्रकला पाटील, शीतल गेडाम एवं वैशाली साठे सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
नागरिकों का विश्वास और जनप्रतिनिधियों की सक्रियता ही प्रभाग के विकास की मजबूत नींव है। प्रभाग क्रमांक 10 में जारी यह विकास कार्य आने वाले समय में क्षेत्र की तस्वीर बदलने का कार्य करेगा।



