बंजारा गीत ‘आई दवाली’ का आधिकारिक पोस्टर रिलीज, राहुल पवार के निर्देशन में सजी खास संगीतमय प्रस्तुति .. राहुल पवार निर्मित गीत में सुहासिनी और मोहन मिक्की की आवाज, आंचल चौहान और गीतांजलि बाई ने निभाई प्रमुख भूमिकाएं .!
बल्लारपुर (का.प्र.) : बंजारा संगीत प्रेमियों के लिए एक खास संगीतमय प्रस्तुति ‘आई दवाली’ का आधिकारिक पोस्टर रिलीज हो गया है। राहुल पवार द्वारा प्रस्तुत एवं निर्मित इस नए बंजारा गीत को लेकर संगीत प्रेमियों में उत्सुकता देखी जा रही है। गीत के माध्यम से बंजारा संगीत और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति को एक नई प्रस्तुति देने का प्रयास किया गया है।
इस गीत के संगीतकार मोहन मिक्की हैं, जबकि इसके गीत पंजाब बाथोड ने लिखे हैं। गीत को सुहासिनी और मोहन मिक्की ने अपनी आवाज से सजाया है। वहीं, आंचल चौहान और गीतांजलि बाई ने इसमें प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं।
इस संगीतमय परियोजना में रंजीत पवार ने सह-निर्माता की जिम्मेदारी निभाई है, जबकि संकेत जाधव ने छायांकन (डीओपी) का कार्य संभाला है। गीत के नृत्य निर्देशन की जिम्मेदारी नंदू गुरुग ने निभाई है।
प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध गीत ‘आई दवाली’ गीत को डिजिटल माध्यमों से अधिकाधिक संगीत प्रेमियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से यूट्यूब, एप्पल म्यूजिक, स्पॉटिफाई, डीज़र और अमेजन म्यूजिक जैसे प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया गया है।
बंजारा संगीत की विशेषताओं को प्रस्तुत करने वाला यह गीत कलाकारों, संगीतकारों और तकनीकी सहयोगियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। आधिकारिक पोस्टर रिलीज होने के साथ ही इस प्रस्तुति को लेकर दर्शकों और संगीत प्रेमियों के बीच उत्सुकता बढ़ने की उम्मीद है।