ज्योति रामावार के लावणी ग्रुप ने बिखेरे अपनी कला के जलवे .!

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना महोत्सव में विदर्भ की ज्योति रामावार के लावणी ग्रुप ने बिखेरा अपनी कला का जलवा .. रायपुर में भव्य मंच पर ‘स्वर नांद घुंगरांचा’ की शानदार लावणी प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोहा .!
बल्लारपुर (का.प्र.) : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय राज्य महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विदर्भ की प्रतिभाशाली कलाकार ज्योति रामावार द्वारा निर्मित ‘स्वर नांद घुंगरांचा’ लावणी ग्रुप को अपनी कला प्रस्तुत करने का गौरवपूर्ण अवसर प्राप्त हुआ।


महोत्सव के भव्य मंच पर आयोजित इस कार्यक्रम में लावणी ग्रुप ने अपनी शानदार प्रस्तुति से महाराष्ट्र की पारंपरिक लोककला एवं सांस्कृतिक विरासत की अनूठी झलक पेश की। लावणी की मनमोहक अदाएं, पारंपरिक वेशभूषा, घुंघरुओं की मधुर झंकार और कलाकारों के बेहतरीन नृत्य ने उपस्थित दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।
विदर्भ की बेटी ज्योति रामावार के नेतृत्व में ‘स्वर नांद घुंगरांचा’ ग्रुप द्वारा राष्ट्रीय स्तर के मंच पर लावणी कला का प्रदर्शन करना विदर्भ सहित महाराष्ट्र के लिए गौरव की बात है। इस प्रस्तुति के माध्यम से महाराष्ट्र की समृद्ध लोकसंस्कृति को छत्तीसगढ़ की धरती पर एक विशेष पहचान मिली।

Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".