इंजी. राकेश भैय्या सोमानी की जिला नियोजन समिति सदस्य पद पर नियुक्ति, बल्लारपुर में हर्ष की लहर .. राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के चंद्रपुर जिलाध्यक्ष एवं बल्लारपुर व्यापारी मंडल के अध्यक्ष को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी; शुभचिंतकों ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं .!
बल्लारपुर (का.प्र.) : चंद्रपुर जिले के सामाजिक, राजनीतिक एवं व्यापारिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाले इंजी. राकेश भैय्या सोमानी की चंद्रपुर जिला नियोजन समिति के सदस्य पद पर नियुक्ति किए जाने से उनके समर्थकों, शुभचिंतकों एवं परिचितों में हर्ष का वातावरण है। उनकी इस नियुक्ति को उनके सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन में किए गए कार्यों और सक्रिय योगदान का महत्वपूर्ण सम्मान माना जा रहा है।
इंजी. राकेश भैय्या सोमानी वर्तमान में राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस, जिला चंद्रपुर के जिलाध्यक्ष के साथ-साथ बल्लारपुर व्यापारी मंडल के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। राजनीतिक गतिविधियों के साथ-साथ व्यापारियों की समस्याओं, उनके हितों तथा शहर के विभिन्न सामाजिक एवं सार्वजनिक विषयों को लेकर वे सदैव सक्रिय रहते हैं।
जिला नियोजन समिति के सदस्य के रूप में उनकी नियुक्ति से जिले के विकास संबंधी कार्यों, विभिन्न योजनाओं के नियोजन तथा जनहित के मुद्दों को उचित मंच मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के माध्यम से वे चंद्रपुर जिले के विकास में अपना योगदान दे सकेंगे।
उनकी इस उपलब्धि पर बड़े भाई के रूप में स्नेह रखने वाले शुभचिंतकों एवं मित्र परिवार की ओर से इंजी. राकेश भैय्या सोमानी का हार्दिक अभिनंदन किया गया। साथ ही उनके आगामी राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन की सफलता, उज्ज्वल भविष्य और निरंतर प्रगति के लिए मनःपूर्वक शुभकामनाएं व्यक्त की गईं।
राकेश भैय्या सोमानी को मिली इस नई जिम्मेदारी से बल्लारपुर सहित चंद्रपुर जिले में हर्ष और उत्साह का माहौल है।