जयहिंद सेवाभावी संस्था द्वारा महाराष्ट्र गौरव पुरस्कारों की घोषणा .. पत्रकारिता क्षेत्र में चंद्रपुर के सय्यद रमज़ान अली, बुलढ़ाणा के रहमान नौरंगाबादी के नामों की घोषणा .!
परभणी (वि.प्र.) : परभणी शहर में जय हिंद सेवाभावी संस्था द्वारा दिए जाने वाले महाराष्ट्र गौरव पुरस्कारों के नामों की घोषणा हाल ही में की गई है। आगामी ११ मई को गणमान्य व्यक्तियों के उपस्थिती मे यह पुरस्कार वितरित किये जाएंगे, ऐसी जानकारी जयहिंद सेवाभावी संस्था के संस्थापक अध्यक्ष सत्तार इनामदार ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।
जय हिंद सेवाभावी संस्था द्वारा हर साल विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करनेवाले व्यक्तियों को महाराष्ट्र गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष के पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं के नामों की घोषणा कर दी गई है, इनमें एड. नीलेश भगवानराव पूरी विधि क्षेत्र (परभणी), हाजी शेख शेरू (परभणी) सामाजिक क्षेत्र, प्रा. स्वाती बालासाहब देशमुख (परभणी) शैक्षिक क्षेत्र, बशीरा के नवाज (बांद्रा मुंबई) सामाजिक क्षेत्र, देवेंद्र दिगंबर राऊत (वर्धा) प्रशासकीय सेवा, नरेंद्र पांडुरंगजी गोडाम (नागपूर) प्रशासकीय सेवा, डॉ. शेख अख्तर औरंगाबाद (वैद्यकीय सेवा) श्रीमती सीता बाई रामभाऊ मोहिते (जालना) कृषी क्षेत्र, श्रीमती जयताबाई सतीश अंबुरे (नागपुर) सामाजिक क्षेत्र, सय्यद रमजान अली (चंद्रपूर) पत्रकारिता क्षेत्र, ऍड. अपर्णा कैलास काळे (नांदेड) विधी क्षेत्र, अब्दुल बशीर अब्दुल रहमान अंसारी (नांदेड़) सामाजिक क्षेत्र, प्रो. डॉ. नसीम बेगम अब्दुल सलाम (परभणी) शैक्षिक क्षेत्र, शरद विठ्ठल मस्के (गोरेगांव मुंबई) सामाजिक क्षेत्र, शंकर रोहिदास चव्हाण (जळगांव) आदर्श शिक्षक, प्रतिष्ठाताई काले (यवतमाल) सामाजिक क्षेत्र, भगवानराव आश्रुजी कोकाटे (बुलढाणा) सामाजिक क्षेत्र, रहेमान नौरंगाबादी (बुलढाणा) पत्रकारिता क्षेत्र, सिद्दीकी नवीद अब्दुल खदिर (बीड) शैक्षिक क्षेत्र, सय्यद नजमुल हसन (परभणी) सामाजिक क्षेत्र, डॉ. सदफ रईसोद्दीन इनामदार (परभणी) वैद्यकीय सेवा, शाहिद इकबाल खान (टाकली) शैक्षिक क्षेत्र, मोहम्मद जाकीर मोहम्मद कासिम (अकोला) शैक्षिक क्षेत्र, मोहम्मद जाकीर नैमानी (तेल्हारा) शैक्षिक क्षेत्र, इनके नाम शामिल है।
उपरोक्त सूची की घोषणा संस्थापक अध्यक्ष सत्तार इनामदार, स्वागत अध्यक्ष हाजी शरीफ शेख एवं चयन समिति अध्यक्ष खादिर लाला हाशमी द्वारा की गई है। पुरस्कार सन्मान समारोह ११ मई २०२५ को परभणी में २८वीं बार आयोजित किया गया है, जो कि विशेष उल्लेखनीय है।