मुंबई (वि.प्र.) : कृष्णा चौहान फाउंडेशन द्वारा 7वां बॉलीवुड लीजेंड अवॉर्ड 2025 का आयोजन 1 दिसंबर को मेयर हॉल, अंधेरी (मुंबई) में किया जाएगा। इस समारोह में उदित नारायण, दीपक पराशर, डॉ. योगेश लखानी, इस्माइल दरबार, दिलीप सेन, दीपा नारायण झा, तरन्नुम मलिक जैन सहित कई जानी-मानी हस्तियां उपस्थित रहेंगी।फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. कृष्णा चौहान इस अवॉर्ड शो के साथ-साथ बॉलीवुड आइकोनिक अवॉर्ड, दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड और महात्मा गांधी रत्न अवॉर्ड जैसे कई समारोहों का सफल आयोजन कर चुके हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी फिल्म “दांव” का मुहूर्त भी किया है, जिसके निर्माता डॉ. कृष्णा चौहान और अनिल सिंह हैं।
---------------
मलाड अक्सा चऊपाटी पर भव्य छठ महापर्व का आयोजन, भोजपुरी सितारों की रही शानदार उपस्थिति .!
मुंबई : महाराष्ट्र में छठ महापर्व 2025 का भव्य आयोजन मलाड स्थित अक्सा चऊपाटी के छठ घाट पर किया गया। यह आयोजन उत्तम विकास मंच द्वारा प्रग्रव होम्स के सहयोग से किया गया, जिसके मुख्य आयोजक रमेश गौड़, सौरभ कुमार, प्रदीप गौड़, विशाल भगत और अनिल यादव रहे।
कार्यक्रम में भोजपुरी गायक समर सिंह, अभिनेत्री आँचल सोनी छब्बरिया (जौनपुर की बेटी) और ममता नंद गिरी (ममता कुलकर्णी) विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
आँचल सोनी छब्बरिया ने कहा कि “छठ पूजा हमारे लोकजीवन और संस्कृति की आत्मा है, यह नारी शक्ति और परिवार की समृद्धि का प्रतीक है।”
भक्तों ने समुद्र तट पर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया और भक्ति गीतों व लोक संगीत से वातावरण भक्तिमय बना रहा। हजारों श्रद्धालु इस आयोजन के साक्षी बने।

