महर्षी नाथुबाब जयंती महोत्सव संपन्न .!

नागपुर (वि.प्र.) : भोई समाज पंच कमेटी के तत्वाधान में प्रतिवर्ष बसंत पंचमी के पावन पर्व पर मछुआरों भोई कहार केवट निषाद एवं तत्सम जाती जमाती के आराध्य गुरु महर्षी नाथूबाबा का जयंती महोत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस उपलक्ष में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। जैसे चित्रकला स्पर्धा,रंगोली स्पर्धा खुला भाषण मंच, गीत गायन,नृत्य कला इत्यादि समाविष्ट है। सभी स्पर्धा के पुरस्कार बसंत पंचमी पर गुरु का अभिषेक पूजन हवन एवं महाप्रसाद के आयोजन के साथ वितरित किए जाते है। इस वर्ष 8 वर्ष बाद विजयी नवनिर्वाचित नगरसेवक अधिवक्ता संजय बालपांडे, श्री.दीपक पटेल, नगरसेविका सौ.विद्या राजेश कन्हेरे, सौ प्रमिला गौर इन्हें सम्मान चिन्ह प्रदान कर भोई समाज पंच कमेटी द्वारा सम्मानित किया गया, सभी सांकृतिक कार्यक्रम की अध्यक्षता नंदकिशोर गौर ने की एवं कार्यक्रम का नियोजन और सूत्रसंचालन कमेटी सचिव प्रा.राहुल जी गौर ने किया, आभार प्रदर्शन पूर्व अध्यक्ष किशोर करतार जी ने किया। 
जयंती महोत्सव को सफल बनाने उपाध्यक्ष मोतीलाल गौर,राजेश पन्नालाल गौर, कला नायक, निर्मला गौर,राधा गौर,नूतन गंगोत्री संगीता करतार,निर्मला गौर,नीतू गौर, सर्वश्री कोष्याध्यक्ष मनीष बाथो,अनिल गौर, महावीर जी गौर,अरुण गौर, श्यामलाल गौर,शुभम करतार,गुलशन करतार,सागर गौर,युवराज गौर,गणेश गौर, कृष्णा गौर,आकाश गौर, सनी गौर,सुखराम गौर,संदेश गौर,राहुल इलेक्ट्रीशियन, वर्षा डेकोरेशन इत्यादियों ने अथक परिश्रम किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".