केसेंट पब्लिक स्कूल की NEP-2020 आधारित मासिक शैक्षणिक पहल .!

किताबों से बाहर निकलकर जीवन की पाठशाला में सीखते नन्हे कदम क्रिएटिव माइंड्स प्री-स्कूल एवं केसेंट पब्लिक स्कूल की NEP-2020 आधारित मासिक शैक्षणिक पहल .!
बल्लारपुर (का.प्र.) : जब सीखना किताबों की सीमाओं से बाहर निकलकर जीवन से जुड़ता है, तब शिक्षा वास्तविक अर्थों में सार्थक बनती है। इसी विचार को साकार करते हुए क्रिएटिव माइंड्स प्री-स्कूल एवं क्रेसेंट पब्लिक स्कूल द्वारा नर्सरी से कक्षा 2 तक के विद्यार्थियों के लिए एक विशेष शैक्षणिक बाह्य भ्रमण का आयोजन किया गया। यह भ्रमण पुराने बस स्टैंड, बालरपुर स्थित मोची की दुकान, दर्जी की दुकान तथा सब्ज़ी बाजार में छात्राओं ने पालकों की सहमति से भाग लिया गया।


विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि दोनों संस्थान प्रत्येक माह इस प्रकार के बाह्य शैक्षणिक भ्रमणों का आयोजन करते हैं, ताकि बच्चों को समाज, विभिन्न पेशों और दैनिक जीवन की गतिविधियों से प्रत्यक्ष रूप से जोड़ा जा सके। इन भ्रमणों का मुख्य उ‌द्देश्य बच्चों को आउटडोर एक्सपोज़र, सामाजिक समझ तथा आत्मविश्वास प्रदान करना है।
यह शैक्षणिक पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP-2020) के अनुरूप है, जो प्ले-वे मेथड, अनुभवात्मक शिक्षण और "करके सीखने" की अवधारणा पर आधारित है। इसी नवाचारपूर्ण सोच के तहत यूकेजी, कक्षा 1 एवं कक्षा 2 के विद्यार्थियों को विद्यालय की ओर से 10 रुपये प्रति छात्र दिए गए, जिससे वे सब्ज़ी बाजार में अपनी पसंद की कोई भी सब्ज़ी स्वयं खरीद सकें।
इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों को जोड़-घटाव, खरीद-फरोख्त, पैसों की पहचान और लेन-देन की प्रक्रिया को व्यावहारिक रूप से समझने का अवसर मिला, जिससे गणितीय अवधारणाएँ उनके लिए सरल और रोचक बन गई।


भ्रमण के दौरान बच्चों ने मोची द्वारा जूते सुधारने की तकनीक, दर्जी द्वारा कपड़े सिलने की कला, तथा सब्ज़ी बाजार में ताज़ी एवं स्वास्थ्यवर्धक सब्जियों की पहचान प्रत्यक्ष रूप से की। बच्चों ने दुकानदारों से बातचीत कर उनके कार्य के महत्व को समझा और पूरे भ्रमण के दौरान अत्यंत उत्साह, जिज्ञासा एवं आनंद का अनुभव किया।
यह संपूर्ण शैक्षणिक भ्रमण प्रधानाचार्या श्रीमती हुमेरा खान के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
क्रिएटिव माइंड्स प्री-स्कूल से नर्सरी कक्षा की शिक्षिका सुश्री सारिका मेश्राम, एलकेजी कक्षा की शिक्षिका श्रीमती ब्यूला, यूकेजी कक्षा की शिक्षिका श्रीमती उज्ज्वला एवं सुश्री पारुल भराने, तथा क्रेसेंट पब्लिक स्कूल से कक्षा 1 की शिक्षिका श्रीमती रोशन पठान एवं कक्षा 2 की शिक्षिका सुश्री हीना ने पूरे भ्रमण के दौरान बर्चा का मार्गदर्शन किया और उनकी सुरक्षा, अनुशासन एवं सहभागिता का विशेष ध्यान रखा।


इस सफल आयोजन को एक साकार रूप देने में श्री रियाज़ खान एवं श्री विनय का उल्लेखनीय योगदान रहा, जिन्होंने योजना से लेकर व्यवस्थाओं तक हर स्तर पर कड़ी मेहनत कर कार्यक्रम को सफल बनाया।


वि‌द्यालय प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार की नवाचारपूर्ण एवं अनुभवात्मक शिक्षण गतिविधियाँ बच्चों के बौ‌द्धिक, सामाजिक और भावनात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि शिक्षा को किताबी नहीं बल्कि जीवनोपयोगी बनाया जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".