एक दिवसीय दर्शनीय सहल का सफल आयोजन .!

 

श्री साईबाबा सेवा संस्थान, बल्लारपुर द्वारा एक दिवसीय दर्शनीय सहल का सफल आयोजन .!

बल्लारपुर (का.प्र.) :  श्री साईबाबा सेवा संस्थान, बालाजी वार्ड, बल्लारपुर की ओर से दिनांक 29 जनवरी को एक दिवसीय दर्शनीय सहल का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस सहल के अंतर्गत प्रातः सुबह 7 बजे बल्लारपुर से कुल 6 ट्रैवल्स के माध्यम से 305 श्रद्धालुओं को श्री जगन्नाथ बाबा देवस्थान (भांडेवाड़ा), वनोझा देवी तथा भोजाजी महाराज देवस्थान, अजाणसारा के दर्शन हेतु ले जाया गया।
इस पुण्य अवसर पर श्रद्धालुओं से अल्प दर में केवल यात्रा टिकट का शुल्क लिया गया, जबकि भोजन की संपूर्ण व्यवस्था संस्थान अध्यक्ष श्री पांडुरंग जरीले द्वारा स्वयं की ओर से की गई। विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभाग लिया, जिनमें बामणी से 100, जुनी दहेळी से 85, विसापुर से 27 तथा बल्लारपुर से 113 श्रद्धालु शामिल थे। इस प्रकार कुल 305 भक्तों को सफलतापूर्वक दर्शन का लाभ प्राप्त हुआ।
भोजाजी महाराज देवस्थान, अजाणसारा में सभी श्रद्धालुओं के लिए पारंपरिक पुरणपोली के भोजन की व्यवस्था की गई, जिसका सभी ने आनंदपूर्वक आस्वाद लिया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भजन, कीर्तन और नृत्य के साथ पूरे दिन उत्साह व आनंद का वातावरण बनाए रखा।
अजाणसारा में संस्थान की ओर से श्री प्रशांत वैध के हस्ते श्री पांडुरंग जरीले, श्री तुळशीराम महाकालकर एवं श्री दरणे का शाल एवं श्रीफल देकर सम्मान किया गया।
इस सफल आयोजन के लिए श्री साईबाबा सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्री पांडुरंग जरीले, श्री तुळशीराम महाकालकर, बामणी के समाजसेवक श्री सूर्यभान मालेकर, श्री सहदेव देरकर, जुनी दहेळी से श्री चंदू वढई, वस्ती विभाग की सौ. माया मडावी, विसापुर की सौ. गीता धोटे सहित अन्य कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों ने अथक परिश्रम किया।
संस्थान द्वारा आयोजित यह एक दिवसीय सहल धार्मिक, सामाजिक समरसता एवं सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण रही, जिसकी सभी स्तरों पर सराहना की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".