अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बल्लारपुर में भव्य योग कार्यक्रम संपन्न, हजारों नागरिकों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प .!
बल्लारपुर (का.प्र.) : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बल्लारपुर शहर में भारतीय जनता पार्टी एवं पतंजलि योगपीठ के संयुक्त तत्वावधान में स्केटिंग ग्राउंड, बालाजी वार्ड में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों, कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभाग लिया।
कार्यक्रम में बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक सुधीरभाऊ मुनगंटीवार की प्रेरणादायी उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण का आधार है। उन्होंने सभी नागरिकों से योग को दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पूर्व वन विकास महामंडल अध्यक्ष चंदन सिंह चंदेल, भाजपा चंद्रपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष हरीशभैया शर्मा, भाजपा बल्लारपुर शहर अध्यक्ष एड. रणंजय सिंह, भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी एवं पतंजलि योगपीठ बल्लारपुर के प्रतिनिधि ऋषिपाल गहलोत सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा, युवा मोर्चा एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। महिला मोर्चा अध्यक्ष वैशाली जोशी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने योगाभ्यास किया, वहीं युवा मोर्चा अध्यक्ष मिथलेश खेगर के नेतृत्व में युवाओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुरेखा श्रीवास्तव द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन भाजपा शहर अध्यक्ष एड. रणंजय सिंह ने व्यक्त किया।
अंत में सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन, निरोगी समाज एवं जागरूक राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया। आयोजकों की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी नागरिकों, कार्यकर्ताओं एवं योग प्रेमियों का हृदयपूर्वक आभार व्यक्त किया गया।

