मीसाबंदियों का भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न, लोकतंत्र सेनानियों के त्याग को किया नमन .!
बल्लारपुर (का.प्र.) : भारतीय जनता पार्टी बल्लारपुर मंडल के तत्वावधान में आपातकाल के दौरान मीसा (आंतरिक सुरक्षा संधारण अधिनियम) के अंतर्गत लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों (मीसाबंदियों) के सम्मान में एक गरिमामय एवं प्रेरणादायी समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
समारोह में महाराष्ट्र के विकास पुरुष, लोकनेता, पूर्व मंत्री एवं बल्लारपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक सुधीर भाऊ मुंगंटीवार के करकमलों द्वारा वरिष्ठ मीसाबंदियों—श्री महेश शर्मा, श्री हेमंतराव डहाके, श्री सुधीर टीकेकर, श्री कृष्णदास देशपांडे तथा स्वर्गीय श्री देशकर की धर्मपत्नी का शॉल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया।
अपने संबोधन में श्री मुंगंटीवार ने 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय बताते हुए कहा कि उस दौर में हजारों लोकतंत्र सेनानियों ने व्यक्तिगत स्वतंत्रता एवं लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया और जेल की यातनाएं सहीं। उन्होंने कहा कि मीसाबंदियों का त्याग, समर्पण और बलिदान सदैव राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा तथा नई पीढ़ी को लोकतंत्र की रक्षा के लिए जागरूक करता रहेगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व वन विकास महामंडल अध्यक्ष श्री चंदन सिंह चंदेल, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री हरिश भैया शर्मा, जिला महामंत्री श्री गुलवाड़े, श्री बृजभूषण पाजारे, भाजपा बल्लारपुर मंडल अध्यक्ष एडवोकेट रणन्जय सिंह, शहर महामंत्री श्री देवेंद्र वाटकर, श्री घनश्याम बुरड़कर, श्री सतीश कंनकम, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष सौ. वैशाली ताई जोशी सहित अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, नगरसेवक, शक्ति केंद्र एवं बूथ प्रमुख, कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की प्रस्तावना भाजपा जिला अध्यक्ष श्री हरिश भैया शर्मा ने रखी, जबकि संचालन एडवोकेट रणन्जय सिंह ने किया। अंत में लोकतंत्र सेनानियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए राष्ट्रहित, संविधान की गरिमा एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का सामूहिक संकल्प लिया गया।
--------------------
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी का आयोजन .!
बल्लारपुर : विश्वगौरव, भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के सफल नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी, बल्लारपुर मंडल द्वारा केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं राष्ट्रहितकारी योजनाओं पर आधारित एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन वन विकास महामंडल के पूर्व अध्यक्ष आदरणीय श्री चंदन सिंह चंदेल जी के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।
इस अवसर पर महाराष्ट्र के लोकनेता, विकास पुरुष एवं बल्लारपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री सुधीर भाऊ मुनगंटीवार जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी, चंद्रपुर जिला ग्रामीण के जिलाध्यक्ष श्री हरीश भैया शर्मा जी, बल्लारपुर शहर भाजपा मंडल अध्यक्ष एड.रणंजय सिंह जी, मंडल महामंत्री श्री घनश्याम पुरटकर जी, श्री देवेंद्र वाटकर जी, श्री सतीश कन्कम जी, महिला मोर्चा की अध्यक्षा सौभाग्यवती वैशाली ताई जोशी जी सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, नगरसेवक, बूथ प्रमुख एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
प्रदर्शनी के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विगत 12 वर्षों में देशहित एवं जनहित में संचालित प्रमुख योजनाओं, विकास कार्यों तथा आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि सहित अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियों की जानकारी नागरिकों तक पहुंचाई गई।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की निरंतर प्रगति, सुशासन एवं जनकल्याण के संकल्प की सराहना करते हुए नागरिकों से केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

