नागपुर (वि.प्र.) : निषाद पार्टी के विदर्भ अध्यक्ष प्रा.राहुल जी. गौर,महा सचिव नागपूर जिला किशोर करतार, महिला मोर्चा अध्यक्ष नागपूर जिला श्रीमती कला रामलाल नायक ने मुख्यमंत्री सचिवालय नागपूर कार्यालय में घुमंतु समाज अर्थात भटकती जात भोई (कहार, केवट,ढिवर एवं तत्सम जाती जमाती) के लिए दस प्रतिशत आरक्षण की मांग की है. क्यूँकि उन्हें मिलनेवाला नाम मात्र आरक्षण केवल ढाई प्रतिशत है, जो "भज ब" इस वर्ग मे आते है. इसमे कुल सत्तावन जात आती है. इसलिए इस समाज को मिलनेवाला आरक्षण बहुत ही कम है.ऐसे गंभीर विषय को लेकर विभिन्न माँगो का निवेदन मुख्यमंत्री सचिवालय कार्यालय में दिया गया है और इसे नागपूर विधान सभा शीत सत्र मे चर्चा में लेने की मांग निषाद पार्टी की ओर से की गई है.
निषाद पार्टी की मांग घुमंतु समाज का आरक्षण दस प्रतिशत हो.!
byChandikaexpress
-
0
