बल्लारपुर में नगरसेवक मोहितभाऊ डंगोरे के जन्मदिवस पर भव्य रक्तदान शिविर व सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन .!
बल्लारपुर (का.प्र.) : नगर परिषद बल्लारपुर के लोकप्रिय नगरसेवक मोहितभाऊ डंगोरे के जन्मदिवस के अवसर पर समाजसेवा की भावना को केंद्र में रखते हुए एक भव्य रक्तदान शिविर सहित विविध सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। यह आयोजन साई सरकार ग्रुप, बल्लारपुर की ओर से किया जा रहा है।
यह रक्तदान शिविर सोमवार, दिनांक 02 फरवरी 2026 को सुबह 10.00 बजे से प्रारंभ होगा। आयोजन का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराना एवं युवाओं में सामाजिक दायित्व की भावना को प्रोत्साहित करना है। आयोजकों ने शहरवासियों, विशेषकर युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने का आह्वान किया है।
इसी दिन महिलाओं के लिए पारंपरिक हल्दी-कुंकू कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम दोपहर 12.00 बजे से 3.00 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें क्षेत्र की सभी माताओं एवं बहनों का हार्दिक स्वागत किया गया है। यह कार्यक्रम सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इसके अतिरिक्त सायंकाल स्नेहमिलन एवं स्नेहभोजन कार्यक्रम का आयोजन शाम 7.30 बजे से आगमन तक रखा गया है, जिसमें नागरिकों, शुभचिंतकों, मित्रों एवं कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय संवाद एवं मिलन का अवसर प्राप्त होगा।
यह संपूर्ण कार्यक्रम डॉ. राजेंद्र प्रसाद वॉर्ड, माता मंदिर परिसर, बल्लारपुर में संपन्न होगा। आयोजक साई सरकार ग्रुप की ओर से सभी नागरिकों से समय पर उपस्थित रहकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की गई है।
नगरसेवक मोहितभाऊ डंगोरे के जन्मदिवस को सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व के रूप में मनाने की यह पहल क्षेत्र में सराहना का विषय बन रही है।
