रक्तदान शिविर व हल्दी-कुंकू कार्यक्रम संपन्न .!

 
नगरसेवक मोहित डंगोरे के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर व हल्दी-कुंकू कार्यक्रम का भव्य आयोजन .! 
बल्लारपुर (का.प्र.) :  नगरसेवक माननीय मोहित डंगोरे के जन्मदिवस के अवसर पर दिनांक 2 फरवरी 2026 को सामाजिक सरोकारों को समर्पित विभिन्न कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। जन्मदिवस को सेवा-भाव के साथ मनाने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 51 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।
इसी क्रम में आयोजित हल्दी-कुंकू कार्यक्रम में क्षेत्र की 1,150 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभाग दर्ज कराया। महिलाओं की भारी उपस्थिति से कार्यक्रम में विशेष रौनक देखने को मिली।


सायंकाल के समय स्नेह-मिलन एवं सामूहिक भोजन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में माननीय चंदन सिंह चंदेल (पूर्व अध्यक्ष, वन विकास मंडल), सौ. रेणुका दुधे (विधायक), सौ. वैशाली जोशी (महिला अध्यक्ष, भाजपा), सौ. वर्षा सुंचूवार (महामंत्री, भाजपा महिला मोर्चा), सौ. जयश्री मोहुर्ले (महामंत्री, भाजपा), सौ. आरती अक्केवार (महामंत्री, भाजपा), अरविंद वर्मा (महामंत्री, भाजपा) सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में सौ. शामला डंगोरे, सौ. रंजना गोरडवार, सौ. सुनंदा गोरघाटे, सौ. संगीता येंचलवार, सौ. सोनम वैद्य, सौ. विभा चौबे, सौ. प्राची बोमनवार, सौ. रेणुका टोटोली, भूमिका डंगोरे एवं अंजली उईके का विशेष योगदान रहा।


रक्तदान शिविर को सफल बनाने हेतु कृष्णा टोटोली, धनसिंह पटेल, अनिकेत दुबे, मनीष राजभर, हर्षल डंगोरे, रोहित चौबे, नीरज दुबे, राहुल बेंबांसी, शेख शकील, प्रतीक इनमुला, सोनू तुरणकर, गणेश काकड़े, गोलू घुगरे एवं स्वप्निल घुसे ने विशेष परिश्रम किए।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी मान्यवरों ने नगरसेवक मा. मोहित डंगोरे द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य एवं आगे की सामाजिक-राजनीतिक यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".