संविधान उद्देशिका वितरण .!

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के स्मरणार्थ संविधान उद्देशिका वितरण और एस आई आर शिबिर .!

बल्लारपुर (का.प्र.) : पूर्व प्रधानमंत्री तथा कंप्यूटर क्रांती के जनक स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथी निमित्त विद्या नगर स्थित त्रिशरण बुद्ध विहार पटांगण में संविधान उद्देशिका वितरण तथा मतदार सुची विशेष सखोल पूनर्निरिक्षण (एस आई आर) शिबिर आयोजन किया गया.
गुरुवार सुबहआरम्भ हुए कार्यक्रम में नगराध्यक्षा डॉ अल्का वाढई, तहसिलदार श्रीमती रेणूका कोकाटे, मुख्याधिकारी विशाल वाघ, न.प. उपाध्यक्ष देवेंद्र आर्य, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल करीम, नगर सेविका श्रीमती मोना धानोरकर, मध्यवर्ती बैंड के संचालक डॉ. अनिल वाढई, कैलाश धानोरकर त्रिशरण बुद्ध विहार के अध्यक्ष संदिप मेश्राम, महिला मंडल अध्यक्ष कविता जूमडे ,पूर्व नगरसेवक गणेश कोकाटे और प्रा .विनय कवाड़े प्रमुखता से उपस्थित थे.
शिविर में दादाभाई नौरोजी वार्ड तथा महाराणा प्रताप वार्ड के मतदाता बड़ी संख्या में उपस्थित थे.  मतदाना सूची के विशेष गहन पूनर्निरिक्षण हेतू दोनो वार्डो के बी एल ओ उपस्थित थे.  शिविर को सफल बनाने में राजू मारमवार, समय्या जक्कु, संदेश दहेगावकर शुभम दिवसे, गणेश चौहाण, अशोक दण्डलवार, जयराज ढेकले, रशीद शेख, धर्मा महाकाली, राकेश शिवणकर, मुकेश दांडू आदि ने सहकार्य किया.

Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".