बंद रेलवे ब्रिज जल्द ही शुरू होगा नवनियुक्त DRM श्री पांडे का अजय दुबे को आश्वासन .. बल्लारशाह पहुंचने पर किया गया स्वागत .!
बल्लारपूर (का.प्र.) - मध्य रेलवे नागपुर के नवनियुक्त मंडल रेल प्रबंधक DRM श्री तुषारकांत पांडे ने पद संभालते ही बल्लारशाह रेलवे स्टेशन को भेंट दी.अजय दुबे मेंबर राष्ट्रीय रेल उपभोक्ता सलाहकार परिषद NRUCC रेल मंत्रालय नई दिल्ली,भाजपा कामगार मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सूरज वाजपेई, विदर्भ प्रदेश सचिव श्रीकान्त उपाध्याय,कामगार नेता कौसर सिद्दीकी,अभिषेक इदनुरी ने उनका स्वागत किया.
अजय दुबे के ध्यानाकर्षण पर श्री पांडे ने आश्वस्त किया कि यह जायज मांग है बहुत जल्द ही बंद पड़ा फुट ओवर ब्रिज FOB मरम्मत कर यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा. इस मौके पर मध्य रेलवे नागपुर के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.
