नागपुर (वि.प्र.) : भोई समाज पंच कमेटी के तत्वाधान में पिछले 11 वर्षो से महर्षी नाथुबाबा धाम निषाद नगरी भोईपुरा यहां मातृत्व दिन मनाया जा रहा है। इस वर्ष भी दिनांक 10 मई 2026 रविवार शाम 7 बजे बड़े उत्साह के साथ भोई कहार समाज के माताओं को स्नेह भेट देकर उनका सत्कार किया गया। उसी तरह भोई समाज पंच कमेटी के पूर्व अध्यक्ष आदरणीय किशोर जी करतार ने अपने वक्तव्य में कहा की मा के त्याग से बड़ा कोई त्याग नही होता। अपने मा के स्नेह और संघर्ष को जो बच्चा समझ गया वह बड़ी उपलब्धि प्राप्त करता है।कार्यक्रम के अध्यक्षीय संबोधन में प्रभाग 19 की नगरसेविका सौ.प्रमिला अजय गौर ने सभी माताओं को मातृत्व दिन की शुभकामनाएं दी और किशोर जी करतार के संबोधन को माताओं के लिए प्रेरणादाई बताया उसी तरह संपूर्ण कार्यक्रम का नियोजन व आयोजन करने पर कमेटी सचिव प्रा.राहुल जी गौर का धन्यवाद माना उसीतरः कार्यकारिणी सदस्य कला नायक, व सामाजिक कार्यकर्ता सीमा गौर ने सभी को मातृत्व दिवस की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का सूत्र संचालन प्रा. राहुल जी गौर ने किया आभार कला नायक ने व्यक्त किया।कार्यक्रम जी सफलता के लिए निर्मला गौर, सोनाली गौर, महेंद्र कावरे ने सफल प्रयास किया।
