मुंबई (ब्यूरो) : गिरजा शंकर अग्रवाल आर्ट एंड म्यूजिक कॉलेज में प्रतियोगिता सम्पन्न हुई प्रतियोगिता में 3 साल से 12 साल तक की जूनियर केटेगरी रखी गई,और 12 साल के ऊपर के बच्चों की सीनियर केटेगरी में बहुत सारे बच्चों ने भाग लिया। जिसमें बड़े बच्चों ने पर्यावरण से संबंधित,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,हरितक्रांति पर,कुछ बच्चों ने कान्हा जी,जगन्नाथ जी,गणेश जी,शिवशक्ति,गौतमबुद्ध,पर पेंटिंग बनाई,तो कुछ बच्चों ने सीनरी,पेड़पौधे,आसमान में चहकते पक्षियों के चित्रों को कैनवास पर रंगों को बिखेरा।रविवार को प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में महिला एवं बालविकास अधिकारी चंद्रसेना भिड़े मैडम उपस्थित रही! जूनियर केटेगिरी में प्रथम स्थान पर आर्या मंगल,द्वितीय इशिता माहेश्वरी और तृतीय स्थान निष्ठा गुप्ता ने प्रतियोगिता जीती।वही सीनियर में प्रथम स्थान पर साक्षी पटवा द्वितीय अपेक्षा जैन और तृतीय स्थान परी गुप्ता प्रतियोगिता में विजई रही।श्रीमती चंद्रसेना भिड़े मैडम ने विजेता छात्रों को कॉलेज की,शील्ड,सर्टिफिकेट,एवं गिफ्ट दिए गए,श्री राम संगीत एवं कला महाविद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती रूबी गुप्ता(रिंकल सेठ) ने बताया कि भिड़े मैडम के आने से बच्चों में उत्साह दोगुना हो,गया,साथ ही किसी भी बच्चों को निराश न होना पड़े इसलिए सभी प्रतिभागियों को भी सर्टिफिकेट एवं गिफ्ट दिए गए।जिससे कि बच्चों में प्रतियोगिताओं के प्रति उत्साह बना रहे।साथ ही अशोकनगर जिले में द्वितीय एवं पूरे म प्र में नौवा स्थान प्राप्त करने पर नेहा लोधी का कॉलेज की डायरेक्टर रिंकल सेठ ने शॉल श्रीफल ट्रॉफी एवं गिफ्ट देकर सम्मान किया बच्चों को नेहा का उदाहरण देकर बच्चों को बताया कि अभाव में रहकर भी अग्र कोई बच्चा पूरे प्रदेश में नाम रोशन करता है तो ये हमारे शहर और जिले के लिए गर्व की बात है हमें ऐसे बच्चों का सम्मान करते रहना चाहिए,साथ ही ये भी कहा कि नेहा लोधी को या ऐसे बच्चों को आगे जहां भी पढ़ाई में बुक्स या आर्थिक मदद की जरूरत पड़ेगी श्रीराम संगीत एवं कला महाविद्यालय हमेशा बच्चों के भविष्य को सवारने में जहां भी मदद की जरूरत पड़ेगी वह हमेशा तैयार रहेगी।जज के रूप में आर्ट एंड म्यूजिक टीचर मुकेश सर,हर्ष ओझा,पंकज ओझा,गौतम सर,मीनू पटेल,कुमकुम लोधी,मोहिनी पुरी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का आभार मीनू पटेल ने किया।
श्रीराम संगीत एवं कला महाविद्यालय में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन .!
byChandikaexpress
-
0
