जन्मदिवस एवं सम्मान समारोह में साहित्यिक भेंट ने बढ़ाया गौरव ..!

बल्लारपुर (का.प्र.) : शहर में एक गरिमामय एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन उस समय विशेष बन गया, जब मा.श्री अनिल देठे सर (संपादक - विदर्भ की लहरें) के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर तथा मा.श्री मंगेश रेगुंडवार (फिल्म अभिनेता, दिग्दर्शक) सर को प्राप्त प्रतिष्ठित “साईं पद्मश्री समाज सेवा पुरस्कार” के उपलक्ष्य में एक भव्य सम्मान समारोह संपन्न हुआ।
इस अवसर पर नगर के ज्येष्ठ पत्रकार, पत्रकार बंधु, सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। समारोह के दौरान पत्रकार क्षेत्र एवं समाजसेवा क्षेत्र में दोनों ही सम्माननीय व्यक्तित्वों के योगदान की सराहना करते हुए वक्ताओं ने उनके कार्यों को प्रेरणास्रोत बताया।
कार्यक्रम की विशेष आकर्षण रही युवा फिल्म लेखक - निर्माता - दिग्दर्शक श्री गणेश रहीकवार द्वारा लिखित जीवनी “शाहरुख बनना आसान नहीं”, जिसे उन्होंने मा.श्री अनिल देठे सर एवं मा.श्री मंगेश रेगुंडवार सर को सप्रेम भेंट स्वरूप प्रदान किया। इस पुस्तक के माध्यम से लेखक ने संघर्ष, समर्पण और सफलता की प्रेरणादायक कहानी को प्रस्तुत किया है, जिसे उपस्थित जनों ने सराहा।
अपने संबोधन में मा.श्री अनिल देठे सर ने इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के प्रति कर्तव्यनिष्ठ रहकर कार्य करना ही उनका लक्ष्य रहा है। वहीं, मा.श्री मंगेश रेगुंडवार सर ने पुरस्कार को समाज के प्रत्येक सहयोगी व्यक्ति को समर्पित बताते हुए आगे भी सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।
समारोह के अंत में सभी उपस्थित अतिथियों का आभार प्रकट किया गया तथा इस प्रकार के आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा एवं प्रेरणा का संचार होने की बात कही गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".