बल्लारपुर (का.प्र.) : दिनांक 7 जनवरी 2024 को माननीय नामदार श्री सुधीरभाऊ मुनगंटीवार तथा दत्ता मेघे उच्च शिक्षण व संशोधन संस्था द्वारा संचालित आचार्य विनोबा भावे ग्रामीण रुग्णालय,सावंगी (मेघे) के संयुक्त विद्यमान से क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले जयंती के उपलक्ष में नि:शुल्क रोग निदान व उपचार शिबीर का बल्लारपुर की पावन नगरी में भव्य दिव्य आयोजन नगर के गांधी विद्यालय, जूना बस स्टॉप बल्लारपुर में आयोजित किया गया है।
इस आयोजित शिबिर में कई प्रकार की सौ से अधिक बीमारियों का नि:शुल्क उपचार किया जाएगा। ऐसी जानकारी कल आयोजित पत्रकार परिषद में भारतीय जनता पार्टी के जेष्ठ नेता तथा कार्यक्रम के अध्यक्ष माननीय श्री चंदनसिंह चंदेल जी एवं माजी नगराध्यक्ष मा.श्री हरीश शर्मा जी ने दी है।
बल्लारपुर वासियों से निवेदन किया गया है कि, वे इस आयोजित नि:शुल्क उपचार शिबीर का अवश्य लाभ ले।
इस शिबीर की विशेषता यह है कि, इसमें कैंसर जैसी बीमारी का इलाज मुफ्त में किया जाएगा। प्राप्त जानकारीनुसार इस शिबीर में जिस भी मरीज पर उनके इलाज के लिए लाखों का खर्च होने जा रहा है, ऐसे व्यक्ति (मरीज) का भारतीय जनता पार्टी द्वारा मुफ्त में मेघे सावंगी, नागपुर या मुंबई ऐसी जगह के सबसे अच्छे हॉस्पिटल में उन्हें ऑपरेट किया जाएगा।
इस नियोजित शिबीर में अब तक का अनुमान है कि, 750 - 800 से अधिक लोगों ने अपना मुफ्त रजिस्ट्रेशन किया है। दिनांक 7 जनवरी 2024 तक तरीबन 2000 से अधिक लोगों के रजिस्ट्रेशन की संभावना प्राप्त हो रही है। बल्लारपुर की जनता की सेवारत इस आयोजित कार्यक्रम में मेघे सावंगी से कुल 100 से अधिक वरिष्ठ डॉक्टर्स, उनके असिस्टेंट एवं स्टाफ मेंबर्स उपस्थित रहने की संभावना है।
इस पूर्व नियोजित शिबिर में आते वक्त जनता से अपील की गई है कि,वह अपने साथ अपना आधार कार्ड, राशन कार्ड या जितनी भी आईडेंटिटी (परिचय पत्र) है, वह साथ अवश्य लाए और साथ ही अपनी बीमारी से संबंधित जो भी डॉक्यूमेंट (दस्तावेज) हो वे अवश्य साथ लाने की गुजारिश की गई है।
ज्ञात हो कि,शिबिर में सभी मरीजों के लिए सुबह चाय, नाश्ता के अलावा दिनभर चाय बिस्कुट की व्यवस्था भारतीय जनता पार्टी की ओर से की गई है। शिबीर की अधिक जानकारी के लिए आप कार्यक्रम के संयोजक श्री निलेश खरबड़े से संपर्क कर सकते है।
इस आयोजित कार्यक्रम का 7 तारीख को उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता माननीय श्री चंदनसिंह चंदेल एवं बल्लारपुर नगर के माजी नगर अध्यक्ष हरीश शर्मा जी के शुभ हस्ते किया जाएगा।
कार्यक्रम का मंच संचालन भाजपा निष्ठावान नेता श्री समीर केने ने किया तथा आभार प्रदर्शन भाजपा के शहर अध्यक्ष मा.श्री काशीसिंह जी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में एडवोकेट रणंजय सिंह, मनीष पांडे, घनश्याम बुरडकर, आंबेकर एवं भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ने अथक परिश्रम कर कार्यक्रम को यश प्राप्त करवाया। कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं पत्रकारों के साथ स्नेह भोज कर कार्यक्रम को विराम दिया गया।


