मुल (वि.प्र.) : मोगरे चौक पर सामने से एक कार जो पश्चिम से पुर्व की ओर जा रही थी तभी दक्षिण से उत्तर की ओर जा रही टुविलर जो की गलत साईड रोड क्रास कर क्वालिटी ईलेकट्रीकल की ओर जा रही थी कार की ठोस से मोटर सायकल दुर फेंकी गयी और सवार वहीं गिर गया. गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया गया. यह दुर्घटना दोपहर की बतायी गयी है. जिसे अनिल मोगरे की बिल्डिंग पर लगे सिसि टीवी कैंसर ने कैद किया. टुविलर सवार जिला मध्यवर्ती बैंक का सेवानिवृत्त कर्मचारी था, ऐसा प्रत्यक्षदर्शियो के बिच कहा जा रहा था. यह दुर्घटना दुकानो के सामने रोड तक रखे जाने वाले सामानो के कारण हुई है, ऐसा दुर्घटना के बाद चल रही चर्चाओं में कहा जा रहा है. क्रास रोड पर हर जगह ब्रेकर की मांग की जाने लगी है.

