महाराष्ट्र में महाविकास आघाड़ी की सरकार आएगी - कन्हैया कुमार

बल्लारपुर (का.प्र.) : महाराष्ट्र में महाविकास आघाड़ी की सरकार आने पर जनता के लिए पांच योजनाएं लागू करने की कन्हैया कुमार ने घोषणा की, जिसमे से महिलाओं के खातों में प्रति माह तीन हजार रुपए, पच्चीस लाख का बीमा हर परिवार को लागू किया जाएगा, तेलंगाना राज्य की तरह सभी महिलाओं को महाराष्ट्र में बस सुविधा भी फ्री करवाई जाएगी, हरएक बेरोजगार भाईयों को चार हजार का प्रति महीना गुजारा भत्ता मिलेगा आदि अनेक मुद्दों से जनता को अवगत कराया।
यह कार्यक्रम बस्ती विभाग स्थित महात्मा गांधी पुतले के पास आयोजित किया गया था। उस वक्त उन्होंने अपने भाषण में यह घोषणा की। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अधिवक्ता बाबा साहेब वासाडे, पूर्व विधायक जैनुद्दीन जवेरी, पुर्व नगराध्यक्ष घनश्याम मूलचंदानी, दिलीप मकोड़े, संदीप गिर्हे, राजेंद्र वैद्य, आल इंडिया महिला कांग्रेस रायपुर से सूर्या चेट्टियार, व्यकटेश बालबरैया, बादल उराडे,शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल करीम शेख, प्रदीप गेडाम, पुर्व नगराध्यक्ष छाया मडावी, अधिवक्ता मेघा भाले, आई आर सैय्यद, भास्कर मांकोड़े, नरेश मूंदड़ा, हेमंत मानकर, नरसिंग रेब्बावार, मिनाक्षी गलगट, अफसाना सैय्यद आदि हजारों महिलाएं तथा नागरिक बड़ी मात्रा में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मंच संचालन श्री देवेंद्र आर्य ने किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".