भोई समाज पंच कमेटी ने हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस .!

नागपुर (वि.प्र.) :  भोई समाज पंच कमेटी की ओर से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखंडता एवं स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया गया।
इस अवसर पर भोई समाज पंच कमेटी के अध्यक्ष नंदकिशोर गौर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ सचिव राहुल जी गौर, पूर्व अध्यक्ष किशोर करतार, उपाध्यक्ष मोतीलाल गौर, कार्यकारिणी सदस्य कला नायक, निर्मला गौर एवं राघव गौर सहित समाज के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित समाजबंधुओं ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों एवं राष्ट्रनिर्माताओं को नमन करते हुए देश की प्रगति और विकास में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। उपस्थित पदाधिकारियों ने सभी समाजबंधुओं एवं नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
समारोह के दौरान देशभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने तथा समाज में आपसी भाईचारा मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".