चंद्रपुर (वि.प्र.) : पिछले ११ वर्षों से शोषित पीड़ित अन्याय ग्रस्त मामलों में न्याय दिलाने के लिए राष्ट्रीय साप्ताहिक चंद्रपुर का रहेबर समाचार पत्र ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। इस समाचार पत्र के माध्यम से लगातार शोषित पीड़ित को न्याय दिलाने का कार्य किया जा रहा है। उसी का आज चंद्रपुर के दिना विश्राम गृह में ११ वा वर्धापन दिन बड़े धूम धाम से संपन्न किया गया। साथ ही राष्ट्रीय साप्ताहिक चंद्रपुर का रहेबर समाचार पत्र का विशेष अंक का प्रकाशन किया गया।
इस कार्यक्रम में साप्ताहिक चंद्रपुर का रहेबर समाचार पत्र के विशेष अंक विमोचन समाचार पत्र के मुख्य संपादक मा अय्यूब भाई कच्छी जी हस्ते किया गया। साथ ही प्रकाशन के मौक़े पर सर्वधर्म समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अब्दुल वाहिद पटेल की प्रमुखता से उपस्थिति रही।
इस समाचार पत्र के वर्धापन दिन के उपलक्ष में भारतीय ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया के जिला प्रमुख पद पर राहुल कुकड़पवार की नियुक्ति की गई।
इस समय भारतीय ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष यूथ विभाग अरशद कच्छी, महानगर जिला प्रमुख देवा हिंगोरानी जिला प्रमुख राहुल कुकड़पवार, सर्वधर्म समाज पार्टी के सदस्य डॉ. असलम बारी, सर्वधर्म समाज पार्टी के सचिव अधिवक्ता पाटिल, फोरम के राष्ट्रीय प्रसिद्धि प्रमुख शोएब कच्छी और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।