दीपक कटकोजवार की चंद्रपुर शहर कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी पद पर नियुक्ति .!
चंद्रपुर (वि.प्र.) : चंद्रपुर शहर जिला कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रभारी पद पर सक्रिय कार्यकर्ता दीपक कटकोजवार की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्ति महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के पूर्व विदर्भ प्रभारी सुमित लोणारे द्वारा की गई है, तथा उन्हें नियुक्ति पत्र भी भेजा गया है।
इस नई जिम्मेदारी के लिए समर्थन करने पर दीपक कटकोजवार ने विधानमंडल पक्षनेता व विधायक विजय वडेट्टीवार, जिले की सांसद प्रतिभाताई धानोरकर, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व विधायक सुभाष धोटे, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रितेश तिवारी, जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष द्वय विनायक बांगडे एवं सुभाषसिंह गौर, प्रदेश कांग्रेस महासचिव विनोद दत्तात्रेय, पूर्व प्रदेश सचिव सौ. सुनिताताई लोधिया, शहर जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नंदू नागरकर, चंद्रपुर विधानसभा के उम्मीदवार प्रवीण पडवेकर, पूर्व महापौर सौ. संगीताताई अमृतकर आदि वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है।