२.२६७ किलो गांजासहित आरोपी गिरफ्तार .!

 

२.२६७ किलो गांजासहित एक आरोपी गिरफ्तार; बल्लारपुर पुलिस की कार्रवाई .!

बल्लारपुर (का.प्र.) : बल्लारपुर पुलिस ने प्रजापति चौक, सुभाष वॉर्ड इलाके में छापा मारकर २.२६७ किलो गांजा जब्त किया है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई में क़रीब ₹२७,२०४/- कीमत का गांजा बरामद किया गया। आरोपी का नाम अरबाज शफी खान (२४) बताया गया है।
यह कार्रवाई बल्लारपुर पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक मदन दिवटे को मिली गुप्त और पक्की जानकारी के आधार पर की गई। उन्होंने यह सूचना पुलिस निरीक्षक बिपीन इंगळे को दी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकडे और उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुधाकर यादव के मार्गदर्शन में एक संयुक्त टीम गठित की गई।
मुखबिर से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी अरबाज शफी खान (२४), निवासी प्रजापति चौक, सुभाष वॉर्ड, बल्लारपुर के निवास स्थान पर छापा मारा गया। तलाशी के दौरान एक पारदर्शी प्लास्टिक बैग में २.२६७ किलोग्राम गीला गांजा मिला। जांच में पुष्टि हुई कि यह कैनाबिस पौधा (गांजा) है। इसके आधार पर आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ नियंत्रण अधिनियम 1985 की धारा 8(क), 20(ब)(ii)(ब) के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक और उपविभागीय अधिकारी के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक बिपीन इंगळे, सहायक पुलिस निरीक्षक मदन दिवटे, सहायक पुलिस निरीक्षक शब्बीर पठान, हेड कांस्टेबल आनंद परचाके, रणविजय ठाकुर, पुलिस हवलदार सत्यवान कोटनाके, संतोष दंडेवार, संतोष पंडित, सुनील कामतकर, भास्कर चिचवलकर, पुलिस कर्मी शरदचंद्र कारूष, मिलिंद आत्राम, खंडेराव माने, लखन चव्हाण, विकास जुमनाके, सचिन अलेवार, सचिन राठौड़, महिला पुलिस कर्मी अनिता नायडू और वाहन चालक ग्रेड उपनिरीक्षक भास्कर कुंदावार आदि पुलिस स्टाफ शामिल थे। आगे की जांच पुलिस उपनिरीक्षक अभिषेक जनगंमवार कर रहे हैं।



Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".