सबसे कम मतदान – प्रभाग 11 में ..!

2 दिसंबर को मतदान 21 दिसंबर को मतगणना . . बल्लारपुर नगर परिषद में 55.31% मतदान .! 

बल्लारपुर (का.प्र.) : बल्लारपुर नगर परिषद चुनाव के लिए मंगलवार (दि. 2) को 9 वर्ष बाद मतदान संपन्न हुआ। सुबह 7.30 से शाम 5.30 बजे तक कुल 95 मतदान केंद्रों पर 46,360 (55.31 प्रतिशत) मतदाताओं ने मतदान किया।
इनमें 23,629 पुरुष मतदाता और 22,731 महिला मतदाता शामिल थे।
मतदान के दौरान मतदान केंद्रों पर कड़ा पुलिस बंदोबस्त रखा गया था, जिसके कारण मतदान शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। अब 21 दिसंबर को मतगणना होगी।
बल्लारपुर नगर परिषद चुनाव में कई त्रुटियाँ सामने आईं। कई मतदाताओं के घरों तक मतदान पर्चियाँ नहीं पहुँचाई गईं। मतदाताओं को पर्ची के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के मंडपों के चक्कर लगाने पड़े।
मतदान केंद्र उनके घरों से दूर रखे गए थे, जिसके कारण अपंग, वृद्ध और महिला मतदाताओं को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। 7 नवंबर को चुनाव अधिकारी अजय चराड़े ने पत्रकार परिषद लेकर शहर के सभी समाचार पत्रों के प्रतिनिधियों को जानकारी दी थी कि पत्रकारों को व्हाट्सऐप ग्रुप और कार्यालय के सूचना कक्ष के माध्यम से चुनाव की मिनट-दर-मिनट जानकारी दी जाएगी। लेकिन ऐसा कोई नियोजन किया ही नहीं गया।
10 नवंबर से नामांकन पत्र दाखिल करने के पहले दिन से लेकर 2 दिसंबर मतदान दिवस तक समाचार-पत्र प्रतिनिधियों को खबरों के लिए भटकना पड़ा।
9 वर्ष पूर्व, 27 नवंबर 2016 को बल्लारपुर नगर परिषद के चुनाव हुए थे जिसमें 47,465 (56.17%) मतदाताओं ने मतदान किया था।
इसमें 25,139 पुरुष और 22,326 महिला मतदाता शामिल थे। इस बार की तुलना में 1,145 मत कम पड़े।
पिछले 9 वर्षों में चुनाव आयोग ने मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के कई कार्यक्रम शुरू किए, फिर भी मतदाता संख्या बढ़ाने में विफल रहा। इससे चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न खड़े होते हैं।
बल्लारपुर नगर परिषद चुनाव में सबसे अधिक मतदान प्रभाग 7 में हुआ।
4,425 मतदाताओं में से 2,963 (66.96%) ने मतदान किया।
प्रभाग 11 में 4,359 मतदाताओं में से केवल 2,138 (49.05%) मतदाताओं ने मतदान किया।
जैसा तैसा मतदान तो हुआ किंतु मत गणना पर अनेक सवाल उठाए जा रहे हैं। 2 दिसंबर से 21 दिसंबर के इतने लंबे समय तक कही सत्ताधारी पार्टी अपने प्रत्याशियों को मशीन हैकर्स के जरिए चुनाव न जीता दे। इसी चर्चा का विषय जनता के बीच चल रहा है। कल 3 दिसंबर को नगर परिषद बल्लारपुर द्वारा 21की मत गणना को लेकर सभी खड़े प्रत्याशियों की मीटिंग रखी गई थी जिसमें भाजपा के एक भी उम्मीदवार नजर नहीं आए। इससे क्या समझा जाए ? आदि अनेक जन्मे प्रश्नों को गुमराह कर रखा जा रहा है। अगर इलेक्शन एक तरफा होता है तो हमें भाजपा के पितामह भीष्म मा.चंदनसिंह चंदेल जी के स्टेटमेंट की बात सही साबित होती दिख जाएंगी कि, उन्होंने कहा था कि भाजपा नगराध्यक्ष के साथ - साथ 25 भाजपा नगर सेवक इस बार चुनकर आयेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".