इस आयोजित कार्यक्रम में मा.श्री घनश्याम मूलचंदानी (माजी नगराध्यक्ष न. प. ब.), सौ. चैताली मूलचंदानी, मा.सौ. रजनी मूलचंदानी (माजी नगराध्यक्ष न. प. ब.) की प्रमुख उपस्थिति ने समा बांधा..!
बल्लारपुर (का.प्र.) : क्रिसेंट पब्लिक स्कूल की ओर से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से हेरिटेज साइट का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस भ्रमण के माध्यम से बच्चों को ऐतिहासिक धरोहरों, संस्कृति एवं विरासत के महत्व से अवगत कराते हुए व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को संबंधित हेरिटेज स्थल की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, संरक्षण की आवश्यकता तथा सामाजिक-सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी गई। शिक्षकों एवं मार्गदर्शकों ने सरल भाषा में बच्चों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए अध्ययन को रोचक और ज्ञानवर्धक बनाया।
इस अवसर पर बंडू धोतरे, घनश्याम मूलचंदानी, वसंत खेडेकर, चैताली मूलचंदानी, रजनी मूलचंदानी, नाजिम भाई, उमेरा मैडम, डॉ. प्रशिक वाघमारे सहित पालक-पालकगण तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे। सभी ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए ऐसे शैक्षणिक भ्रमणों को नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
विद्यालय प्रशासन की ओर से बताया गया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों में इतिहास, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों के प्रति समझ विकसित होती है तथा पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ प्रत्यक्ष अनुभव भी प्राप्त होता है। पालकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए विद्यालय का आभार व्यक्त किया।



