EVM में खराबी से मतदान प्रक्रिया पर सवाल .!

उम्मीदवारों को बिना विश्वास में लिए बदली गई मशीनें; मतदाताओं में बढ़ी बेचैनी .!

बल्लारपुर (का.प्र.) : नगर परिषद चुनाव में मंगलवार को हुए मतदान के दौरान कई केंद्रों पर EVM मशीनों में अचानक तकनीकी खराबी आने से मतदान प्रक्रिया कुछ समय के लिए प्रभावित रही। मशीनों की खराबी और तुरंत बदलाव की कार्रवाई को लेकर मतदाताओं और उम्मीदवारों के मन में कई सवाल खड़े हो गए हैं।
सूत्रों के अनुसार, जिन प्रभागों में खराबी आई, वहां उम्मीदवारों को विश्वास में लिए बिना मशीनों को बदला गया। इस कदम को लेकर कई उम्मीदवारों ने नाराज़गी जताई है और इसे “अस्पष्ट प्रक्रिया” बताया है।
इसी बीच, स्थानीय राजनीतिक गलियारों में चर्चा गर्म है कि, क्या यह सब महज़ एक तकनीकी समस्या थी, या फिर इसके पीछे कोई पूर्व योजना छिपी है?
क्योंकि जिन प्रभागों में अपक्ष और अन्य दलों के उम्मीदवार मजबूत स्थिति में माने जा रहे थे, उन्हीं जगहों पर मशीनें बदलने की घटनाएं सामने आईं। इससे यह सवाल और गहराया है कि कहीं किसी की जीत की “नैय्या डूबने” का अंदेशा तो नहीं दिख रहा?
इन सब शंकाओं का केंद्र सत्ताधारी पार्टी पर आकर ठहर गया है, जिसके चलते राजनीतिक तापमान और भी बढ़ गया है। हालांकि प्रशासन ने कहा है कि मशीन बदलने की पूरी प्रक्रिया नियमों के अनुसार की गई, लेकिन आधिकारिक स्पष्टता अभी भी अपेक्षित है।
इस बीच, सभी EVM मशीनें नगर परिषद बल्लारपुर के स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित सील कर रखी गई हैं।
अब जनता की निगाहें २१ दिसंबर की मतगणना पर टिकी हुई हैं।
मतदाताओं में यह जिज्ञासा बनी हुई है कि, क्या आने वाले दिनों में स्ट्रॉन्ग रूम में रखी मशीनों को लेकर और कोई नई जानकारी या बदलाव सामने आएंगे?
२१ तारीख को होने वाली मतगणना कई सवालों के जवाब लेकर आएगी, इसी की प्रतीक्षा पूरे शहर को है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".