इंजी. शुभम रहिकवार बने भाजपा शहर सचिव .!

बल्लारपुर नगर में हर्षोल्लास का माहौल .!

बल्लारपुर (का.प्र.) : भारतीय जनता पार्टी बल्लारपुर शहर इकाई को एक सशक्त नेतृत्व मिलने पर नगर में उत्साह और हर्षोल्लास का वातावरण देखने को मिला। भाजपा के वरिष्ठ नेता मा. श्री चंदनसिंह चंदेल जी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में इंजीनियर शुभम अमर रहिकवार को नियुक्ति पत्र प्रदान कर भाजपा बल्लारपुर शहर सचिव पद से सुशोभित किया गया।
यह नियुक्ति समारोह शहर के प्रमुख भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इंजीनियर शुभम रहिकवार के संगठनात्मक कार्यों, सामाजिक योगदान एवं युवाओं के बीच उनकी सक्रिय भूमिका की सराहना की।
नवनियुक्त शहर सचिव इंजीनियर शुभम रहिकवार ने अपने संबोधन में कहा कि वे पार्टी द्वारा सौंपी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने भाजपा की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।
इंजी. शुभम रहिकवार ने मा. आमदार श्री सुधीर मुनगंटीवार, वरिष्ठ नेता मा. श्री चंदनसिंह चंदेल तथा समस्त भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के विश्वास और सहयोग से वे संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे।


इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा तथा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने इंजीनियर शुभम रहिकवार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।
नियुक्ति के बाद बल्लारपुर शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है, वहीं आम नागरिकों ने भी इस निर्णय का स्वागत किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".