संघर्ष में भी सेवा का संकल्प .!

संघर्ष में भी सेवा का संकल्प – करवंदे परिवार बना समाज के लिए प्रेरणास्रोत .!

पुणे/अहिल्यानगर (वि.प्र.) :भोई समाज की सेवा और त्याग की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए करवंदे परिवार ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि सच्ची सेवा दुख और अभाव में भी की जा सकती है। समाज की एक संघर्षशील माता, सौ. विमल सोमनाथ करवंदे, आज पूरे भोई समाज के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं।
सौ. विमल करवंदे के परिवार में तीन बेटियां, दो बेटे और तीन नातियां थीं। लेकिन समय के कठोर प्रहार ने इस परिवार पर गहरा आघात किया। उनके दोनों बेटों और एक बेटी का असामयिक निधन हो गया। इतने बड़े दुख के बावजूद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपने परिवार के पालन-पोषण की जिम्मेदारी निभाती रहीं।
वर्तमान में वे अपनी बहुओं और नातियों के साथ घर-घर जाकर पापड़ बनाकर व बेचकर परिवार की आजीविका चला रही हैं। सीमित साधनों और भारी दुख के बावजूद उनका आत्मबल आज भी अडिग है।

दुख में भी समाजसेवा की मिसाल .!

इतना ही नहीं, अपने दोनों बेटों के निधन के बाद दशक्रिया विधि के दौरान जो धनराशि एकत्र हुई थी, उसे मंदिर या अन्य कार्यों में खर्च करने के बजाय सौ. विमल करवंदे और उनके परिवार ने समाजसेवा के लिए समर्पित कर दिया।
उन्होंने पुणे जिला भोई समाज मदद केंद्र को ₹3005 (तीन हजार पाँच रुपये) की नकद सहायता प्रदान की।
यह कदम इस बात का प्रमाण है कि उनके लिए समाजसेवा केवल शब्द नहीं, बल्कि जीवन का उद्देश्य है।

भोई समाज संगठनों का सम्मान .!

इस प्रेरणादायी कार्य के लिए पुणे जिला भोई समाज मदद केंद्र एवं अहिल्यानगर भोई समाज मदद केंद्र की ओर से पूरे करवंदे परिवार को साष्टांग प्रणाम और हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

सम्मानित परिवारजन व सहयोगी .!

सोमनाथ रघुनाथ करवंदे, विमल सोमनाथ करवंदे, गायत्री सुनील करवंदे, स्मिता संतोष करवंदे, कोमल सुनील करवंदे, मयुरी सुनील करवंदे, चिन्मयी संतोष करवंदे, श्री किसन काथवटे, शोभा भोकरे, अशोक कांबळे, गोरक्षनाथ भोकरे, सुरेखा कांबळे, ज्ञानेश लांडगे, संजय गवळी।

समाज के लिए संदेश .!

भोई समाज मदद केंद्र की ओर से समाज के सभी बंधुओं और भगिनियों से नम्र अपील की गई है कि यदि किसी के पास दशक्रिया विधि, जन्मदिन या अन्य अवसरों पर एकत्र की गई राशि हो, तो वे उसे समाजसेवा के लिए समर्पित करें।
“हाथ को हाथ – भोई समाज को साथ”
इसी संकल्प के साथ समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया गया।
संपर्क सूत्र:
श्री शैलेश घुमे – 9834214989
श्री वृद्धेश्वर (बंडू) गवळी – 9834416013
श्री सुनील गुजर – 7972166382
श्री संजय गवळी – 9028906729

Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".