इंजी. शुभम रहिकवार का भाजपा में पक्ष प्रवेश, क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज .!
बल्लारपुर (का.प्र.) : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मार्गदर्शक मा. चंदन सिंह चंदेल के नेतृत्व में आज स्थानीय युवा नेता श्री शुभम रहिकवार ने भारतीय जनता पार्टी में औपचारिक रूप से पक्ष प्रवेश किया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बड़ी संख्या उपस्थित रही।
पक्ष प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन सादगीपूर्ण लेकिन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। मा. चंदन सिंह चंदेल ने श्री शुभम रहिकवार का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि, “युवाओं की सक्रिय भागीदारी से पार्टी को नई ऊर्जा मिलती है। शुभम रहिकवार जैसे कर्मठ और जनसेवा में रुचि रखने वाले कार्यकर्ता के आने से संगठन और अधिक मजबूत होगा।"
शुभम रहिकवार ने इस अवसर पर भाजपा की नीतियों, विचारधारा और राष्ट्रहित में किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में चल रही विकास योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने फूलों की मालाओं से शुभम रहिकवार का अभिनंदन किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। स्थानीय नेताओं ने उम्मीद जताई कि उनके भाजपा में शामिल होने से क्षेत्र में संगठनात्मक मजबूती आएगी और आगामी चुनावों में पार्टी को लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा पदाधिकारी, नगर के वरिष्ठ कार्यकर्ता सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन "भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद" के नारों के साथ हुआ।
भाजपा में हुए इस नए पक्ष प्रवेश से क्षेत्र की राजनीति में नई हलचल देखी जा रही है और आने वाले दिनों में इसका असर चुनावी समीकरणों पर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।
