श्री महाकाल की बारात का भव्य स्वागत .!

नागपुर के मछली मार्केट में श्री महाकाल की बारात का भव्य स्वागत - फलाहार का वितरण .!

नागपुर (वि.प्र.) : आज 15 फरवरी 2026 रविवार श्री महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर परिवर्तन पैनल भोई समाज एवं कहार माझी रायकवार महास्तंभ भारत, नागपुर की ओर से मछली मार्केट परिसर में श्री महाकाल की बारात का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक उल्लास का वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए फलाहार के रूप में चिवड़ा, फ्रुटी तथा मसाला छाछ का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सराहना की। आयोजन स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया था तथा बारात के स्वागत में समाज के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।


ईस शुभ अवसर पर परिवर्तन पैनल भोई समाज एवं कहार माझी रायकवार महास्तंभ भारत के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। साथ ही प्रभाग क्रमांक 19 के चारों नगरसेवकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए आयोजन की प्रशंसा की।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित जनसमूह ने एक स्वर में “जय श्री नाथूबाबा” एवं “जय श्री महाकाल” के जयघोष लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। आयोजकों ने बताया कि समाज में एकता, भाईचारा और धार्मिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस प्रकार के आयोजन समय-समय पर किए जाते रहेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".