सासंद अरुण गोविल तथा संजू भैया का स्वागत .!

मुंबई (वि.प्र.) : फेडेरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्प्लाइज ने रामायण फेम राम और सांसद बने श्री अरुण गोविल के साथ सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन के वेदा कुनबा थिएटर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया! जिसमें फेडेरेशन ने सभी संस्थाओं के मुख्यपदाधिकारी और बॉलीवुड के प्रेस मीडिया को आमंत्रित किया था। तथा सभी ने मिलकर सासंद अरुण गोविल जी और नवनिर्वाचित भाजपा से नालासोपारा से मनपा के कॉरपोरेटर का चुनाव जीते हुए फेडेरेशन के कोषाध्यक्ष और फिल्म मज़दूर संगठन के महासचिव श्री गंगेश्वरलाल श्रीवास्तव (संजू भैया) का फुलों से स्वागत किया जिसमें सिने स्टिल टी.वी.और मोशन फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के महासचिव अतुल राजकुले, पूर्व अध्यक्ष रमाकांत मुंडे, कोषाध्यक्ष सतीश घुसाले और संस्था के कमेटी मेंबर फ़ीरोज़ हाश्मी ने ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

-----------------

अभिनेत्री श्रीदीपा डे ने वेलेंटाइन डे पर दिए स्टेटमेंट .!

मुंबई  :  अभिनेत्री श्रीदीपा डे ने कहा, कि "मेरे लिए वैलेंटाइन डे सिर्फ किसी और के साथ प्यार का जश्न मनाने के बारे में नहीं है!" यह उस वादे को नवीनीकृत करने के बारे में है! जो हम अपने दिल से करते हैं।आज की दुनिया में, जहां रिश्ते अक्सर महसूस किए जाने से ज्यादा प्रदर्शित किए जाते हैं! मेरा मानना है, कि असली प्यार मौन, सम्मान और भावनात्मक जिम्मेदारी में शुरू होता है। वैलेंटाइन डे केवल गुलाबों और सोशल मीडिया पोस्ट तक सीमित नहीं रहना चाहिए। इसे हमें विलासिता से अधिक वफादारी, प्रदर्शन से अधिक गहराई और अस्थायी आकर्षण से अधिक सच्चाई को महत्व देने की याद दिलानी चाहिए। अगर हम सम्मान और धैर्य के साथ प्यार करना सीख सकें, तो हर दिन वैलेंटाइन डे बन जाएगा।'

Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".