पत्रकार को जान से मारने की धमकी देने वाले व्यक्तियों पर पत्रकार सुरक्षा कायदा अंतर्गत कार्यवाही करने की मांग .!_
बल्लारपुर (का.प्र.) : महाराष्ट्र पत्रकार संघ शाखा बल्लारपुर के अध्यक्ष रमेश निषाद को ओवरलोड लकडे से ट्रक खाली करने वाले मजदुर को सुरक्षा साहित्य नही होने की जानकारी लेने तथा व्हिडिओ और फोटो लिये जाने पर अवधेश यादव द्वारा पत्रकार को अश्लील गाली गलौच करते हुये जान से मारणे की धमकी दी. पत्रकारों की कार्यप्रणाली एवं सुरक्षा से जुड़े अत्यंत गंभीर विषय की ओर आकृष्ट करते हुये पत्रकार देश का चौथा आधार स्तंभ होते हुंये समाज का दायित्व है . वह जनहित में घटित हो रही घटनाओं, अनियमितताओं एवं सुरक्षा से संबंधित विषयों को फोटो, वीडियो एवं समाचारों के माध्यम से प्रशासन एवं आम जनता के संज्ञान में लाते है. परंतु विगत कुछ समय से यह देखा जा रहा है कि पत्रकारों द्वारा अपने कर्तव्य का निर्वहन किए जाने पर आपराधिक तत्वों द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग कर , जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं, जो अत्यंत चिंताजनक है। विशेष रूप से, अवधेश यादव द्वारा पत्रकारों को वीडियो अथवा फोटो लेने पर जान से मारने की धमकी दी गई, वहीं राममिलन यादव द्वारा फोन के माध्यम से धमकाने का प्रयास किया है .
इस प्रकार की घटनाएं न केवल पत्रकारों की स्वतंत्रता पर आघात हैं, बल्कि कानून-व्यवस्था के लिए भी चुनौतीपूर्ण हैं। साथ ही, यह भी निवेदन है कि पत्रकारों पर किसी भी प्रकार का मामला दर्ज करने से पूर्व निष्पक्ष एवं गहन छानबीन की जाए, तथा आरोपी अवधेश यादव व उसके चाचा राममिलन यादव पर पत्रकार सुरक्षा कायदा अंतर्गत कारवाई की जाये ताकि सच्चाई सामने आ सके और पत्रकारों को अनावश्यक मानसिक उत्पीड़न का सामना न करना पड़े . महाराष्ट्र पत्रकार संघ शाखा बल्लारपूर तथा शहर के सभी पत्रकार बंधुओ ने आज बल्लारपूर पुलिस निरीक्षक , बल्लारपूर के तहसीलदार के माध्यम से राज्य के मुख्यमंत्री तथा महाराष्ट्र वनविकास महामंडल के पूर्व अध्यक्ष चंदनसिंह चंदेल को निवेदन दिया है.
इस समय शहर के सभी पत्रकारों ने अपना समर्थन रमेश निषाद के साथ दर्शाकर साथ खड़े रहे। इस अवसर पर पत्रकार अजय रासेकर, भाऊसाहेब येगीनवार, विकास राजुरकर, समीर केने, अनिल देठे, श्रीनिवास उन्नवा, मनीष तावडे, श्रीनिवास कुंदुकुरी, प्रेम गहलोत, मंगेश बेले , शंकर महाकाली, विशाल डुंबेरे, शांतिकुमार गिरमिला , वसंत मून, शिवदास शर्मा, अनिल पांडे, राजू राठोड, संजय घुगलोत , प्रभुदास तांद्रा, धनंजय पांढरे व अन्य पत्रकार उपस्थित थे.


