वार्डों की मूलभूत सेवाओं को लेकर भाजपा की सभा संपन्न .!

 वार्डों की मूलभूत सेवाओं को लेकर भाजपा की सभा संपन्न ..  आंदोलन की चेतावनी .!
बल्लारपुर (का.प्र.) : शहर के विभिन्न वार्डों में नागरिकों को हो रही मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक महत्वपूर्ण सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में वार्डों की साफ-सफाई, पेयजल, नाली, सड़क, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य बुनियादी सेवाओं को सुचारु करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।
सभा की अध्यक्षता भाजपा के ज्येष्ठ नेता एवं माजी अध्यक्ष वन विकास महामंडल मा. श्री चंदन सिंह चंदेल ने की। उनके साथ भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी तथा महिला आघाड़ी की प्रमुख उपस्थिति रही। वक्ताओं ने कहा कि नगर परिषद बल्लारपुर द्वारा मूलभूत सेवाओं के प्रति गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सभा के पश्चात भाजपा प्रतिनिधिमंडल द्वारा नगर परिषद बल्लारपुर के मुख्याधिकारी को एक लिखित निवेदन सौंपा जायेगा, जिसमें सभी वार्डों में तत्काल प्रभाव से मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की जाएंगी। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो भाजपा द्वारा जनहित में आंदोलन छेड़ा जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी नगर परिषद प्रशासन की होगी।
इस अवसर पर भाजपा शहर अध्यक्ष श्री रणंजय सिंह, शहर सचिव इंजी.श्री शुभम रहिकवार, श्री देवा वटकर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समस्त महिला आघाड़ी की कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। सभा में नागरिकों की समस्याओं को लेकर एकजुटता दिखाई दी और प्रशासन से शीघ्र कार्यवाही की मांग की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".