बल्लारपुर शहर में होली उत्सव नियोजन बैठक संपन्न .!

बल्लारपुर (का.प्र.) : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश स्तर के निर्देशानुसार दि. 02 एवं 03 मार्च 2026 को तांडा, पाडा एवं बस्तियों में होली उत्सव मनाने के संदर्भ में बल्लारपुर शहर की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक आदरणीय चंदन सिंह चंदेल जी की प्रमुख उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में शहर एवं मंडल के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक में तय किया गया कि शहर के सभी तांडा, पाडा एवं बस्तियों में नियोजनबद्ध एवं उत्साहपूर्ण तरीके से होली उत्सव मनाया जाएगा। प्रत्येक क्षेत्र के लिए प्रमुख एवं सह-प्रमुख नियुक्त किए जाएंगे तथा संबंधित बस्तियों के सम्माननीय व्यक्तियों को आमंत्रित कर उनका सत्कार किया जाएगा। हम सभी ने मिलकर इस सामाजिक उत्सव को भव्य, सफल एवं जनसंपर्क को मजबूत करने वाला बनाने का संकल्प लिया। होली एवं रंगपंचमी की सभी शहरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! 

Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".