माणिकगढ़ रेलवे साइडिंग में श्रमिकों का शोषण बंद हो .!

भाजपा कामगार मोर्चा ने लेबर कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा .!

बल्लारपुर (का प्र.) : लॉयड मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड के माध्यम से माणिकगढ़ और बल्लारशाह रेलवे साइडिंग में कार्यरत त्रिवेणी ट्रांसपोर्ट एंड लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड अपने कर्मचारियों के किए जा रहे शोषण के खिलाफ भाजपा कामगार मोर्चा प्रदेश महासचिव अजय दुबे ने सहायक श्रम आयुक्त (केंद्रीय) को आज निवेदन सौंप कड़ी कार्रवाई की मांग की.
कंपनी कर्मचारियों ने भाजपा कामगार मोर्चा को बताया कि उनसे 8 की बजाय 12 घंटे ड्यूटी ली जा रही है,पेमेंट स्लिप नहीं दी जाती,भविष्य निर्वाह निधि कटौती नहीं की जा रही है,मात्र दस से बारह हजार रुपए तनख्वाह मिलती है, कंपनी के सहायक प्रबंधक (वाणिज्य) रमेश नागराजू इसके लिए जिम्मेदार बताएं जाते हैं. नियमानुसार अपना अधिकार मांगने पर काम से निकालने और सूरजागढ़ गढ़चिरोली ट्रांसफर की धमकी दी जाती है. कई कर्मचारियों को इसका अंजाम भुगतना भी पड़ा है.
भाजपा कामगार मोर्चा ने कम्पनी को चेतावनी दी है कि समय रहते शोषण बंद कर अपने सभी कर्मचारियों को नियमानुसार सुविधाएं प्रदान करें अन्यथा तीव्र आंदोलन किया जाएगा.

Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".