केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले और सोनू निगम ने किया संगीत मासूम के एल्बम “बेदर्दी” का भव्य लोकार्पण .!
मुंबई (वि.प्र ) : मासूम फिल्म कंपनी द्वारा निर्मित बहुप्रतीक्षित हिंदी म्यूजिक एल्बम “बेदर्दी” का भव्य लोकार्पण समारोह मंगलवार सायं मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित इप्पा सभागार में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले और सोनू निगम के हाथों संगीत मासूम के म्यूजिक एल्बम " बेदर्दी " को रिलीज किया गया।
कार्यक्रम में फिल्म, संगीत एवं सामाजिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति ने समारोह को विशेष ऊँचाई प्रदान की। मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले एवं पद्मश्री सोनू निगम उपस्थित रहे। प्रख्यात संगीतकार निखिल कामथ तथा विख्यात संगीतकार दिलीप सेन ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाई। उपस्थित अतिथियों ने एल्बम की सराहना करते हुए कहा कि “बेदर्दी” अपने भावपूर्ण गीतों और मधुर संगीत के कारण श्रोताओं के दिलों को स्पर्श करेगा। पद्मश्री और सुरों के शहंशाह सोनू निगम ने " बेदर्दी " के गीत " उस बेदर्दी ने दिल तोड़ा, उसने ही ठुकराया है, हमने जिसको खुशियाँ दी हैँ, उसने ही ठुकराया है। दिल का खुदा बनाया है, दिल का खुदा बनाया है। " के लेखन की तारीफ करते हुए इसे शानदार गीत बताया। उन्होंने अपने पिता और अगम कुमार निगम की गायिकी को भी सराहा। इसके साथ - साथ उन्होंने " बेदर्दी " के हीरो, उभरते रॉक स्टार संगीत मासूम के अभिनय की प्रशंसा करते हुए उन्हें शुभकामनायें दीं। सुप्रसिद्द बॉलीवुड संगीतकार दिलीप सेन ने मुकेश कुमार मासूम के लेखन, संगीत मासूम के अभिनय और अगम कुमार निगम की गायिकी को खूब सराहा और बेदर्दी एल्बम की सफलता के लिए शुभकामनायें दीं।एल्बम “बेदर्दी” एक संवेदनशील प्रेम-गीत के रूप में प्रस्तुत किया गया है, जिसमें भावनाओं की गहराई और आधुनिक संगीत संयोजन का संतुलित समन्वय देखने को मिलता है। इसके गायक अगम कुमार निगम हैँ। मासूम फ़िल्म फ़िल्म कम्पनी के बैनर तले इसकी निर्मात्री सीमा हैँ। गीतकार मुकेश कुमार मासूम, संगीतकार रफ़ीक राजा, निर्देशक अनिल मेहता, नृत्य निर्देशन संजय चौधरी तथा मुख्य कलाकार संगीत मासूम , खुशबू पोद्दार एवं उजाला मेहता हैँ। संगीत मासूम की एक्टिंग दिल को छूने वाली है। बता दें कि संगीत मासूम ने रोशन तनेजा एक्टिंग एकेडमी से अभिनय की ट्रेनिंग ली है तथा स्वर्गीय डांस डायरेक्टर सरोज खान जी से नृत्य की तालीम ली है! जो उनके व्यक्तित्व में साफ दिखाई देती है।इससे पहले संगीत मासूम के तीन गाने सुपर हिट हो चुके हैँ।कार्यक्रम के दौरान एल्बम की प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया। मुख्य अतिथि श्री रामदास आठवले ने अपने संबोधन में कहा, कि कला और संगीत समाज को जोड़ने का माध्यम हैं और ऐसे रचनात्मक प्रयासों को प्रोत्साहन मिलना चाहिए। उन्होंने गीतकार मुकेश कुमार मासूम के लिखे गीत को सराहा और संगीत मासूम के शानदार अभिनय की खूब सराहना की। उन्होने कविता सुनाते हुए कहा, मैं जिंदगी में कभी भी नहीं मानता हूँ हार,क्योंकि मेरे बाजू में खड़े हैँ मुकेश गीतकार,पद्मश्री सोनू निगम ने गायक अगम कुमार निगम की सराहना करते हुए कहा कि उनकी आवाज़ में भावनात्मक गहराई है,जो श्रोताओं तक सीधे पहुँचती है। अन्य विशिष्ट अतिथियों ने भी पूरी टीम को शुभकामनाएँ दीं और एल्बम की सफलता की कामना की। हँसते - मुस्कराते हुए सोनू निगम ने कहा कि " मुझे ख़ुशी है कि मेरे पिता मासूमों से घिरे हुए हैँ "। समारोह में फ़िल्म निर्माता निर्देशक कैलाश मासूम, सुप्रसिद्द फ़िल्मी लेखक आदेश के. अर्जुन, विक्की नागर, फेमस संगीकार दिलीप सेन, फेमस संगीतकार अमन श्लोक, फेमस संगीतकार वैष्णव देवा, अभिनेत्री शिरीन फरीद, कोरियोग्राफर तीरथ निषाद, रीच बॉलीवुड के अजय कालेपल्ली, आर्ट डायरेक्टर संतोष प्रजापति, ब्रह्म सिँह, परशुराम यादव, देवयानी, प्रॉड्यूसर उम्मेद सिंह राजपुरोहित एवं निर्माता रईस खान उपस्थित रहे। संचालन गोरांश चौहान ने संचालन किया। समारोह में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ-साथ फिल्म जगत से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। मीडिया इंटरैक्शन और लाइव प्रस्तुति ने कार्यक्रम को उत्सवपूर्ण बना दिया। मासूम फिल्म कंपनी द्वारा आयोजित यह लोकार्पण समारोह संगीत जगत में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है। “बेदर्दी” को दर्शकों एवं संगीत प्रेमियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है और फ़िल्म जगत में इसे लोकप्रिय एल्बम माना जा रहा है।
