राजस्थान सिनेमा रॉलीवुड सिनेमा के नाम से जाना जायेगा .!

मुंबई (ब्यूरो) - रॉलीवुड सिनेमा राजस्थानी सिनेमा को मिली नई पहचान राजस्थान की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं और रंग-बिरंगे जीवन को दर्शाने वाला राजस्थानी सिनेमा अब एक नई पहचान के साथ उभर रहा है—रॉलीवुड सिनेमा । अब तक इसे सिर्फ “राजस्थानी फिल्म इंडस्ट्री” के नाम से जाना जाता था, लेकिन इस नए नाम ने इसे एक अलग और सशक्त पहचान दी है। “रॉलीवुड ” नाम में “रोली” यानी सिंदूर और रंग-बिरंगी संस्कृति का प्रतीक शामिल है, जबकि “वुड” शब्द इसे हॉलीवुड और बॉलीवुड जैसे बड़े फिल्म उद्योगों की श्रेणी में जोड़ता है। यह नाम लेखक, गीतकार और भारतीय थल सेना से सेवानिवृत्त फौजी असलम कायमखानी द्वारा दिया गया। इस नाम को राजस्थान के लगभग सभी जिलों के कलाकारों, निर्माताओं, निर्देशकों और तकनीशियनों का भरपूर समर्थन मिला है। फिल्म जगत से जुड़े लोगों ने इसे राजस्थानी सिनेमा के लिए एक सटीक और सम्मानजनक पहचान माना है। हाल के वर्षों में रॉलीवुड सिनेमा के तहत कई फिल्में दर्शकों तक पहुंची हैं, जिनमें ऑफलाइन, पॉइंट ज़ीरो, म्हारो श्याम, टाइगर आप राजस्थान और म्हारो काई कसूर जैसी फिल्में थिएटरों में प्रदर्शित हुईं। वहीं, पिंजरा और हथकड़ी जैसी फिल्मों की शूटिंग भी जारी है। इतिहास की बात करें तो रॉलीवुड सिनेमा की पहली फिल्म नज़राना मानी जाती है। इस इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने में जानी-मानी अभिनेत्री नीलू वाघेला का भी अहम योगदान रहा है, जिन्होंने मुंबई में लोकप्रिय टीवी धारावाहिक दीया और बाती हम में भी अपनी पहचान बनाई। आज रॉलीवुड सिनेमा तेजी से आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में यह भारतीय ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी अपनी एक मजबूत और विशिष्ट पहचान बनाने की दिशा में अग्रसर है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".