भाजपा के वरिष्ठ नेतागण सम्मानित .!

बल्लारपुर (का.प्र.) : भाजपा स्थापना दिवस के मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा और भारतीय जनता पार्टी बल्लारपुर के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार 8 अप्रैल को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्थानीय विधायक श्री सुधीरभाऊ मुनगंटीवार ने कहा कि, ऐसे ही पुराने समर्पित नेता कार्यकर्ताओं के भरोसे भाजपा ने प्रतिकूल स्थिति में सफलता प्राप्त किया है,इन सबका योगदान अविस्मरणीय है.
मुख्य अतिथि के रूप में एफडीसीएम के पूर्व अध्यक्ष चंदन सिंह चंदेल ने कहा है आर्थिक अभाव और सामाजिक दबाव के बावजूद उस समय हम सभी लोगों ने पार्टी के प्रति एकजुटता दिखा कर अथक परिश्रम कर अपने लक्ष्य को प्राप्त किया.
इस मौके पर चंद्रपुर जिला भाजपा अध्यक्ष हरीश शर्मा,प्रदेश भाजपा कामगार मोर्चा महासचिव अजय दुबे,जिला भाजयुमो अध्यक्ष महेश देवकते,शहर भाजपा अध्यक्ष एड रणंजय सिंह,वरिष्ठ भाजपा नेता रेणुका दुधे,कार्यक्रम संयोजक एवं प्रदेश भाजयुमो सचिव मिथलेश पांडे,शहर भाजयुमो अध्यक्ष मिथिलेश खेंगर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.
श्री सुधीरभाऊ के शुभ हस्ते चंद्रकांत गुंडावार,श्रीधर बांगड़े रामधन सोमानी, सुधाकर दूधे,रेणुका दुधे,शेख उस्मान,शेख करीम, अशोक गुप्ता, प्रदीप पाठक, वसंत जोशी,शंकर कामपेल्ली,देवराव निन्देकर,हनुमान सिंह ठाकुर, तानाबाई मेश्राम,विभा चौबे, पदमा कामनवार,प्रभाकर वैद्य आदि का भावभीना सत्कार किया गया.
कार्यक्रम का संचालन धर्मप्रकाश दुबे, प्रस्तावना कार्यक्रम संयोजक मिथिलेश पांडे ने किया. कार्यक्रम के सफलतार्थ, धर्मेंद्र यादव, मंगेश रेगुंडवर, शेख करीम, राममिलन यादव,  रामजन्म चक्रवर्ती, रवि चिल्का, कादिर शेख, मूलचंद वर्मा, मंसूर भाई, अयूब खान कन्हैया पाल, भोला पाल, अर्जुन कोमावार, बबलू आर्मी करण हजारे, प्रतीक बरसगडे, वैभव, अमित घोड़मारे,अमित पिंगले, प्रफुल्ल शास्त्रकार, गौरव डुलगच, अजय बावने, कोटावार, अर्जुन मेश्राम आदि प्रयासरत रहे.
----------------------

ZRUCC सदस्यों ने नागपुर रेलवे स्टेशन की सुविधाओं का जायजा लिया .!

बल्लारपुर : अजय दुबे सदस्य रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति तथा निर्वाचित सदस्य स्पॉट चेक कमेटी मध्य रेलवे मुंबई के साथ वरिष्ठ ZRUCC सदस्य श्री सुनील जेजानी,श्री नितिन सोलंकी,श्रीमती अनीता जाधव ने नागपुर रेलवे स्टेशन पर आकस्मिक भेंट दे कर समस्याओं को देखा तथा रेल सेवा की बेहतरी के लिए यात्रियों और स्टॉफ से सुझाव लिए जिसमें पार्किंग, स्वच्छता,पेयजल,जनआहार, हल्दीराम स्टॉल,RPF,GRP थाना,प्रतीक्षालयों,टिकट परीक्षक कार्यालय, निर्माणाधीन निर्माण कार्य एवं अन्य फूड स्टॉल्स का समावेश था.
इस मौके पर नागपुर डिविजन के ACM श्री बी.एल.मीणा,रेलवे स्टेशन निदेशक श्री संजीव कुमार जैन,उप अधीक्षक श्री अतुल श्रीवास्तव ,वाणिज्य निरीक्षक शूरवीर खांडे ने उपस्थित रह सहयोग किया.

Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".