बल्लारपुर में धूमधाम से मनाई गई डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती .!

शीतल पेय वितरण से बढ़ाया उत्साह ..!

बल्लारपुर (का.प्र.) : भारतीय जनता पार्टी, बल्लारपुर शहर की ओर से भारत रत्न, प्रज्ञासूर्य डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बल्लारपुर स्थित उनकी प्रतिमा पर महाराष्ट्र के विकास पुरुष, लोकनेता एवं विधायक सुधीर भाऊ मुनगंटीवार के करकमलों द्वारा पुष्पहार अर्पित कर विनम्र अभिवादन किया गया।


कार्यक्रम के दौरान छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर उन्हें कृतज्ञतापूर्वक नमन किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने दोनों महान विभूतियों के आदर्शों को स्मरण करते हुए समाज में समता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।


इस पावन अवसर पर विधायक श्री मुनगंटीवार ने उपस्थित बंधुओं को शीतल पेय (फ्रूटी) वितरित कर कार्यक्रम में आत्मीयता और उत्साह का संचार किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित एवं समाज सेवा के संकल्प के साथ हुआ, जहां सभी ने इन महापुरुषों के विचारों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".