भोई समाज के कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण .!

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती पर श्रद्धापूर्वक अभिवादन, भोई समाज के कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण .!

नागपुर (वि.प्र.) : मंगलवार, दिनांक 14 अप्रैल 2026 को भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर भोई समाज के सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धापूर्वक अभिवादन किया गया। इस अवसर पर समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने एकत्रित होकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रा. राहुल जी गौर, श्री कृष्णा गौर, श्री अरुण गौर, श्रीमती सीमा राजू गौर, श्रीमती कला रामलाल गौर, श्रीमती निर्मला गौर एवं कुमार कबीर राहुल गौर उपस्थित रहे। सभी ने बाबा साहेब के विचारों को स्मरण करते हुए समाज में शिक्षा, समानता और न्याय के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डॉ. आंबेडकर जी का जीवन संघर्ष, त्याग और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने समाज के वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहेब के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया और समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने की बात कही।

Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".