काशी सिंह संभालेंगे “मन की बात” कार्यक्रम का दायित्व ..!

बल्लारपुर में “मन की बात” कार्यक्रम को नई जिम्मेदारी, स्थानीय कार्यकर्ता को मिला सह प्रमुख का दायित्व .!

बल्लारपुर (का.प्र.) : देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया संवाद कार्यक्रम “मन की बात” आज जन-जन तक पहुंचने वाला एक प्रभावशाली मंच बन चुका है। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री सीधे देशवासियों से संवाद करते हैं, उनकी समस्याएं सुनते हैं तथा समाज में सकारात्मक कार्य करने वाले लोगों को पहचान और मंच प्रदान करते हैं।
इसी कड़ी में बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र (72) में “मन की बात” कार्यक्रम के संचालन को और मजबूत करने हेतु स्थानीय कार्यकर्ता तथा माजी भाजपा बल्लारपुर शहर अध्यक्ष श्री काशी सिंह जी को सह प्रमुख का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। यह जिम्मेदारी मिलने से क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल है और संगठनात्मक कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


इस अवसर पर नवनियुक्त श्री काशी सिंह जी सह प्रमुख ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने इसके लिए महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता आ. श्री सुधीर मुनगंटीवार, अपने राजनीतिक गुरु चंदन सिंह चंदेल तथा मार्गदर्शक हरीश शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने सभी सहयोगी कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद किया, जिनके सहयोग से वे निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।


उन्होंने विश्वास जताया कि “मन की बात” कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र के लोगों तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने, प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य और अधिक प्रभावी ढंग से किया जाएगा।
अंत में उन्होंने पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए “जय भाजपा, तय भाजपा” का नारा दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
clipboard. ".